*पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बतायी अपना प्रेरणास्त्रोत*

रविंद्र कुमार,संपादक /पटना/15 अक्टूबर 2025 :: बिहार में विधानसभा चुनाव के घोषणा कर दी गई है। बिहार चुनाव की बात करें तो राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और चुनावी नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। इस बीच बिहार की मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।
मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में बेनीपट्टी में हुआ था। वह एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक रमेश ठाकुर और भारती ठाकुर की बेटी हैं। मैथिली ठाकुर इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं। साल 2011 में महज 11 वर्ष की उम्र में मैथिली ने गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से वह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। मैथिली ठाकुर ने बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। तभी से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगातार हो रही हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है।
उन्होंने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पूरी दुनिया सलाम करती है। मिथिला की बेटी ने कम उम्र में पूरी दुनिया में नाम किया है।
भाजपा उनका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। बिहार का वोटर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। एनडीए ने सबसे पहले सीटों की घोषणा कर दी। विपक्ष हताशा और डिप्रेशन में है। विपक्ष अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, पर हकीकत सब जानते हैं। अभी और विपक्ष के नेता एनडीए में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिए होता है क्या। उन्होंने कहा कि विपक्ष का टायर पंक्चर हो गया है और सारी हवा निकल गई है।

मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में एनडीए से काफी प्रभावित हूं। इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा प्रेरणा देते हैं। मुझे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करके खुशी होगी। इस दौरान उन्होंने छठी मैया का भजन भी गाकर सुनाया।
#लोकगायिका #मैथिलीठाकुर #भाजपा #प्राथमिकसदस्यता #नरेंद्रमोदी #नीतीशकुमार #राजनाथसिंह #अमितशाह #दिलीपजायसवाल #रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन #अभिषेककुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
