*कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर 28 युवा क्रिकेटरों का चयन*

जितेंद्र कुमार सिन्हा/पटना, 5 जनवरी 2026 :: टर्निंग पॉइंट के तत्वावधान में आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-12 वर्ग के लिए सिलेक्शन ट्रायल सोमवार को आशा बाबा क्रिकेट क्लब (आईपीएस सफी आलम रोड, रोड नंबर-11, गोला रोड, पटना) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस ट्रायल से लीग में भाग लेने वाली टीमों का गठन होगा, जो बिहार के युवा क्रिकेटरों को निखारने का बड़ा मौका साबित होगा।
ट्रायल का उद्घाटन बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, सौरभ चक्रवर्ती, सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव और विकास कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

आशा बाबा क्रिकेट क्लब के कर्ताधर्ता राजू राय ने सभी अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया। सुमन अग्रवाल की देखरेख में प्रवीण सिन्हा और राजू राय ने खिलाड़ियों का चयन किया.

कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर चयनित 28 युवा क्रिकेटरों में ऋषभ सक्सेना, उत्कर्ष कुमार, सुमित राज, वेदांत वर्मा, आदित्य राज, निशित नलिन, प्रथम सैनी, सम्राट सिन्हा, समर आनंद, अर्णव चंद्रा, आदित्य राज गुप्ता, आदविक अयान, सात्विक सिंह, रुद्रांश सिन्हा, अतरव पाटीदार, आरव राय, आदित्य कुमार, मोहित राज, अद्विक यादव, आयुष कुमार, रिषभ राज, पृथ्वीराज, रिषभ सिंह, अर्णव प्रताप सिंह, लक्ष्य रंजन, हरिराम शेखर, तरुण कुंदन और देवांश पांडेय शामिल हैं।

यह लीग पटना के युवाओं को प्रोफेशनल क्रिकेट की दहलीज पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चयनित खिलाड़ी अब कठिन अभ्यास से लीग के लिए तैयार होंगे।
#CasaPiccolaCricketLeague #U12Selection #PatnaCricket #TurningPointSports #AshaBabaClub #BiharCricket #YouthCricket #SchoolLeague
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
#biharnews18 @follower @nonfollower
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
