*बिहार में शीतलहर का कहर जारी, छाया घना कोहरा,मकर संक्रांति तक ठंढ से कोई राहत नहीं*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना, 07 जनवरी 2026 :: बिहार में सर्दी का प्रकोप बुधवार को भी पूरी तीव्रता से जारी रहा। राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य के करीब हो गई। 
सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई, जबकि जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 4.4डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, वहीं अधिकांश स्थानों पर “कोल्ड डे” की स्थिति बनी रही।

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत उत्तरी बिहार के जिलों में सुबह से ही घना कोहरा पसरा रहा। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सबसे कम तापमान सबौर (भागलपुर) में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शेखपुरा में 5.2 डिग्री, गया में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। छपरा में 7.2 डिग्री, पूर्णिया में 8.1 डिग्री, किशनगंज में 8.5 डिग्री, नालंदा के राजगीर में 8.8 डिग्री और मुंगेर में 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मुजफ्फरपुर में 9.1 डिग्री, वैशाली में 9.2 डिग्री, दरभंगा में 9.4 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 9.4 डिग्री, अरवल में 9.5 डिग्री, सुपौल में 9.6 डिग्री, सीवान के जीरादेई में 9.7 डिग्री और पटना में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मधुबनी में 10.0 डिग्री, औरंगाबाद में 10.2 डिग्री और पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि किशनगंज में तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। कुल मिलाकर राज्य में ठंड का असर बना हुआ है और अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

ग्रामीण इलाकों में ठंड से किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जबकि शहरी क्षेत्रों में लोग घरों में कैद हो गए।आईएमडी पटना के निदेशक के अनुसार, उत्तर भारत में शीतलहर और तेज हो रही है। ठंड और कोहरे का यह दौर कम से कम 9-10 जनवरी तक बना रहेगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 8 जनवरी से ठंड की तीव्रता में और इजाफा हो सकता है।

मकर संक्रांति (15 जनवरी) तक सामान्य राहत के आसार कम ही दिख रहे हैं, हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव बताई गई है।इस बीच, ठंड के प्रकोप को देखते हुए राज्य के कई जिलों में प्राथमिक व मिडिल स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं।

पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को घर से ही पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने यात्रियों को सतर्क रहने, धीमी गति से वाहन चलाने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आग तापने की प्रवृत्ति बढ़ने के कारण आगजनी की घटनाओं से भी सावधान रहने को कहा गया है। आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

#BiharWeather #ColdWave #Patna #IMD #WinterAlert #FoggyBihar #BiharCold #MakarSankranti #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #बिहार #biharnews18 @follower @nonfollower
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
राजनीतीApril 15, 2026*”नीतीश जी से सीखी सुशासन की कला” – मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी*
