*डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर राजेंद्र नगर स्थित सोसाइटी परिसर में हुआ आयोजन*

पटना/29 जून 2025 :: समाज के लिए समर्पित चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी पटना ने रविवार को एक गरिमामय समारोह में कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया। डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर राजेन्द्र नगर रोड नंबर -7 स्थित सोसाइटी परिसर में यह यादगार आयोजन हुआ।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के उपनेता एवं समाजसेवी ललन सर्राफ और विशिष्ट अतिथि पद्म श्री से सम्मानित डॉ. हेमंत कुमार ने किया। इस मौके पर ललन सर्राफ ने कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ हैं। उनके बिना न केवल बीमार व्यक्ति, बल्कि पूरा सामाजिक ढांचा असंतुलित हो जाता है। डॉक्टर केवल इलाज नहीं करते, वे जीवन की आशा लौटाते हैं।

उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया और हेल्थ सोसाइटी की सराहना की। साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में गरीबों के लिए चलाई जा रही लाभकारी सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोसाइटी के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने कहा कि यह सम्मान केवल चिकित्सकों का नहीं, उनके समर्पण, सेवा और उस मानवीय संवेदना का है जो उन्होंने वर्षों से समाज के प्रति दिखाई है। कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ सम्मान करना नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना भी है। इस अवसर पर अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन एवं ब्लड जांच मशीन का लोकार्पण भी किया गया। सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इससे गरीब व वंचित तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।

कोषाध्यक्ष सुजीत सिंघानिया ने कहा कि मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है और आगे भी यह संकल्प जारी रहेगा। समारोह में शहर के जिन डॉक्टरों ने चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं दी हैं, उन्हें सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सोसाइटी के एमपी जैन ने कहा कि आज जब चिकित्सा क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ रही हैं, तब ऐसे कार्यक्रम हमें उस मूल भावना की ओर लौटने की प्रेरणा देते हैं जिसमें सेवा, करुणा और समर्पण सर्वोपरि हैं। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि डॉक्टरों की केवल प्रशंसा ही नहीं, बल्कि उनका सहयोग, सम्मान और विश्वास भी समाज की जिम्मेदारी है। मंच संचालन प्रकाश अग्रवाल और सुबोध गोयल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, विजय किशोरपुरिया, सुनील अग्रवाल, संजय भलोटिया, देशबंधु गुप्ता, अनिल रिटोलिया, अनिल गुप्ता, बिनोद अग्रवाल सहित काफी अधिक संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे.

इस अवसर पर डॉ. विजय मित्तल,डॉ श्रवण कुमार, डॉ शशि मोहनका, डॉ. अभिनव, डॉ. गौतम मोदी, डॉ. चारु मोदी, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. अमिताभ बंका, डॉ. संजय कुमार संथालिया, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. अंगद कुमार, डॉ. वैभव विकास, डॉ. उषा अग्रवाल, डॉ. संजीव कुमार छपरिया, डॉ. पूनम नंदन, डॉ. मुकेश कुमार सहित कुल 75 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

#मारवाड़ीहेल्थसोसाइटी #ललनसर्राफ #डॉहेमंतकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीApril 17, 2026*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके नेतृत्व में बिहार के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की*
राजनीतीApril 16, 2026*सत्ता का फूलों का सेज या कांटों भरा ताज : सम्राट की असली अग्निपरीक्षा*
मनोरंजनApril 15, 2026*एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्किल गैप भरने के लिए सोनू त्यागी ने लॉन्च की ‘एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी’; युवाओं को मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग*
राजनीतीApril 15, 2026*”नीतीश जी से सीखी सुशासन की कला” – मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही एक्शन मोड में सम्राट चौधरी*
