*बिहार के आन तिवारी प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 में निभा रहे हैं बिल्लू का किरदार*

पटना /29 जून 2025 :: बिहार के सासाराम के कशिगावां के आन तिवारी फिर से मचा रहे है बड़ा धमाल, वेब सीरीज इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले पंचायत सीजन 4 में आन तिवारी,बिल्लू का किरदार निभा रहे है, प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। ये कहावत आन तिवारी पर फिट बैठती है।

पंचायत सीजन 4 की स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है,दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने इसका डायरेक्शन किया है, आन तिवारी ने कहा पंचायत सीजन 4 में मुझे नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, फैसल मलिक,चंदन राय, दुर्गेश कुमार और पंकज झा और बहुत से दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.

उन लोगों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, आन ने बताया कि इस बार भी इस सीरीज में कॉमेडी और इमोशंस का भरपूर मजा दर्शकों को मिलेगा,आप सभी को यह बता दूं कि यह वेब सीरीज पूरे विश्व में प्रसिद्ध है,क्योंकि यह गांव के सबसे निचले स्तर पर ग्राम पंचायत में क्या-क्या होता है उसी के आधार पर पूरे वेब सीरीज को बनाया गया है,आन सोनी सब के शो वीर हनुमान में हनुमान का किरदार भी निभा रहे हैं।

आन का कहना है कि वह भगवान हनुमान और महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं आन की बड़ी बहन साची तिवारी भी अभिनेत्री हैं। आन तिवारी को बचपन से ही कला में काफी रूचि है। आन ने बहुत से टीवी शो मूवी और ऐड में काम किया है और कर रहे हैं,आन का धारावाहिक बाल शिव भी दर्शकों ने काफी पसंद आया था,आन के पिताजी राकेश तिवारी और मां प्रिया तिवारी ने कहा उन्हें अपने दोनों बच्चों पर बहुत गर्व है, एक्टिंग के साथी हमारे दोनों बच्चे साची और आन पढ़ने में भी बहुत अच्छे हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायत सीजन 4 में आन को इतने बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला यह हमारे और बिहार के लिए खास करके गर्व की बात है उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग इस वेब सीरीज को जरूर देखें और अपना प्यार और आशीर्वाद उन्हें जिस प्रकार से मिल रहा है वैसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद दे ।

#आनतिवारी #वेबसीरीज #पंचायत #नीनागुप्ता, #रघुवीरयादव, #फैसलमलिक, #चंदनराय, #दुर्गेशकुमार #पंकजझा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
