*जेएनयू में नारेबाज़ी करने वालों पर विहिप का तीखा प्रहार*

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली, 07 जनवरी 2026 :: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाज़ी की घटना पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ा रुख अपनाया है।

संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसे “शैक्षणिक संस्थानों में कब्र खोदने की साजिश” करार देते हुए छात्रों व समाज से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र अभिव्यक्ति की आजादी मनमानी या अपराध का लाइसेंस नहीं देता।

आलोक कुमार ने प्रेस वक्तव्य में कहा कि जेएनयू कैंपस में आधी रात को लगाए गए “कब्र खोदने” जैसे भद्दे नारे दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद व शरजील इमाम को जमानत न मिलने के विरोध में लगाए गए।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि अदालत ने 2020 दिल्ली दंगों में दोनों की “केंद्रीय भूमिका” पाई है, जहाँ हिंदुओं पर सुनियोजित हमले हुए। खालिद व इमाम पर देश की एकता-अखंडता के खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी आरोप है।

VHP अध्यक्ष ने कहा, “ट्रायल का इंतजार करें, जहाँ वे अपनी बेगुनाही साबित कर सकें।”आलोक कुमार ने नारेबाज़ी को “शर्मनाक, कायरतापूर्ण और आपराधिक” बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की एफआईआर का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, “मुट्ठी भर तत्वों ने जेएनयू की पवित्रता को नष्ट किया। ऐसे आंतरिक खतरों से सतर्क रहना आजादी की कीमत है।” VHP ने मांग की है कि जांच तेज हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
यह बयान जेएनयू प्रशासन द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद आया है, जिसमें नारेबाज़ी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जाँच शुरू हो चुकी है।
केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। VHP का यह रुख देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ संगठन की लंबे समय से चली आ रही नीति को दर्शाता है। आलोक कुमार ने छात्रों से अपील की कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक उकसावे का केंद्र न बनने दें.
#AlokKumar #JNU #UmarKhalid #SharjeelImam #DelhiRiots #SupremeCourt #JNUNaraSlogans #BharatKiEkta
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
#biharnews18 @follower @nonfollower
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
