*सामाजिक समानता और छुआछूत-मुक्त भारत के लिए बाबा साहेब की अधूरी लड़ाई को विहिप कभी नहीं छोड़ेगा- आलोक कुमार*

रविन्द्र कुमार,संपादक/ पटना/पुणे/ 07 दिसंबर 2025 :: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी ने पुणे में उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब को इस शताब्दी का महामानव कहते हुए कहा कि सामाजिक समानता और छुआछूत-मुक्त भारत के लिए बाबा साहेब की अधूरी लड़ाई को विहिप कभी नहीं छोड़ेगा।

श्री आलोक कुमार ने कहा कि जब तक समाज में जातिगत भेदभाव खत्म नहीं होगा और सबमें समरसता स्थापित नहीं होगी, तब तक विहिप बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखेगा।
उन्होंने इस लड़ाई को सामाजिक न्याय और समानता की संवाहक बताया जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।इस श्रद्धांजलि समारोह में विहिप के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत अध्यक्ष, मंत्री तथा दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा की देखभाल और नियमित स्वच्छता में लगे स्वच्छता कर्मियों का भी सम्मान किया, जिससे सामाजिक सेवा और अनुशासन की मिसाल पेश हुई।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और अधिकारों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

#बाबासाहेबअंबेडकर #महापरिनिर्वाणदिवस #विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
