*दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म कांड पर माफी मांगे ममता सरकार -विनोद बंसल,राष्ट्रीय प्रवक्ता, विहिप*

रविंद्र कुमार,संपादक /नई दिल्ली/दुर्गापुर :: पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बंगाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं.दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पिछले साल पश्चिम बंगाल के ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज इसी तरह एक मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था.
अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा महिला सांसद पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए घायल कर दिया था।

ऐसी स्थिति में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान बेहद शर्मनाक और अपराधियों को संरक्षण देकर पीड़ितों के घाव पर नमक छिड़कने जैसा है।

आज के युग में एक मेडिकल की छात्रा के लिए भी यह कहना कि वह मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर कैसे आ गई? लड़कियों को रात को बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्या यह बयान एक महिला मुख्यमंत्री का हो सकता है? क्या अब टीएमसी बंगाल में बेटियों को बंधक बनाकर रखना चाहती है? अपनी प्रशासनिक और कानून व व्यवस्थागत विफलताओं को ऐसे बयानों से मुख्यमंत्री छुपा नहीं सकतीं। पहले भी आर जी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुए दुर्दांत कांड में उनका बयान चिंताजनक और अपराधियों को बचाने वाला था जिसकी सर्वथा निंदा हुई थी।

छात्रा के साथ ‘सामूहिक बलात्कार’ में संलिप्तता के आरोपी अपू बौरी, शेख फिरदौस, शेख रियाजुद्दीन, शेख नसीरुद्दीन और शेख सफीकुल जैसे जिहादियों की गिरफ्तारी से यह भी स्पष्ट हो गया है कि ममता दीदी शायद इन इस्लामिक जिहादी दरिंदों को बचाने के लिए ही इस प्रकार के बयान दे रहीं हैं।

इन बहसी भेड़ियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र मौत की सजा होनी चाहिए तथा मुख्यमंत्री महोदया को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

#विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
