*विश्व हिंदू परिषद (विहिप) दक्षिण बिहार प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक का आयोजन*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना, 04 जनवरी 2026 :: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) दक्षिण बिहार प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक पटना सिटी के जालान भवन में प्रांत अध्यक्ष आदित्य जालान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में संगठनात्मक समीक्षा, कार्य विस्तार और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।केंद्रीय प्रन्यासी जीवेश्वर मिश्र ने मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “सात्विक प्रेम ही विश्व हिंदू परिषद के कार्य का आधार है। इसी प्रेम के बल पर संगठन का विस्तार विश्व भर में हो चुका है।” 
उन्होंने बताया कि विहिप के 6 हजार से अधिक सेवा कार्य और 300 गौशालाएं संगठन को गति दे रही हैं। प्रतिवर्ष हजारों बहनों को लव जिहाद के षड्यंत्रों से बचाने का कार्य भी जारी है। मिश्र ने कहा कि संगठन अब हर जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर पर दर्जनों आयामों के साथ सक्रिय है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वैचारिक मजबूती, कार्यकर्ता विकास और सामाजिक सक्रियता पर जोर दिया।बैठक के अंतिम सत्र में प्रांत मंत्री संतोष सिसोदिया ने संगठन में नए दायित्वों की घोषणा की, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।

एक भावुक क्षण तब आया जब दक्षिण बिहार के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री एवं वर्तमान झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी को ससम्मान विदाई दी गई। उनकी विदाई के समय कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं, जो उनके लंबे समर्पण को दर्शाता है।

इस बैठक में पटना क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी, प्रांत मंत्री संतोष सिसोदिया, प्रांत उपाध्यक्ष गिनी जाखनवाल, परशुराम जी, क्षेत्र संयोजक जनमेजय जी, प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विहिप ने इस आयोजन को संगठन को नई दिशा देने वाला बताया है।

#जीवेश्वरमिश्र #सात्विकप्रेम #दक्षिणबिहार #पटना #HinduParishad #BiharNews18 #पटनासिटी #विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
