*जदयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन*

पटना /03 अगस्त 2025 :: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक राम ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे और 6 बार विधायक भी रह चुके हैं।
अशोक राम ने पटना में हाथ को छोड़कर तीर का दामन थाम लिया है। जेडीयू कार्यालय में अशोक राम ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।
इसके अलावा वो बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं।
अशोक राम ने कहा कि बिहार कांग्रेस पार्टी राजद की बी टीम बनकर रह गयी है। वहां से बाहर निकलना जरूरी था क्योंकि वहां दलितों को इज्जत नहीं दी जाती।
अशोक राम ने JDU में शामिल होने के बाद कहा कि आज का दिन मेरे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज बिहार को नीतीश कुमार की जरूरत है। उसी को देखते हुए मैंने JDU में शामिल होने का फैसला किया है। 2025 फिर से नीतीश के नारे को पूरा करना है। वहीं अशोक राम के बेटे अतिरेक राम भी JDU में शामिल हुए।

इधर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस के कई बड़े लोग जदयू के संपर्क में हैं।
#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #अशोकराम #संजयकुमारझा #रामनाथठाकुर #विजयकुमारचौधरी #श्रवणकुमार #विजेंद्रप्रसादयादव #अशोकचौधरी #ललनसिंह #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
