*मनु कृष्णा एवं श्रुति राव की फिल्म ‘ढीठ’ का हुआ मुहूर्त, मुहूर्त के साथ ही शूटिंग हुई आरम्भ*

*हिमांशु यादव की रिपोर्ट*
लखनऊ ( उत्तर प्रदेश)/03 अगस्त 2025 :: मां एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “ढीठ” का मुहूर्त कर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शूटिंग शुरू हो गई है।

फिल्म के निर्देशक चंदन कश्यप ने फिल्म “ढीठ” के बारे में जो जानकारी दी, उसके अनुसार ये फिल्म एक रियल घटना पर आधारित है और किस सख्श की जिंदगी पर बन रही है ये फिल्म। उन्होंने अभी सस्पेंस रखा है लेकिन उन्होंने इतना बताया कि इसमें एक शख़्स है जो समाज में हो रहे भ्रष्टाचार से ऊब कर उसे उजागर करता है,

लेकिन वहीं उसे भ्रष्टाचार को उजागर करने में किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और साथ भ्रष्टाचारी किस तरह से उसे प्रताड़ित करते है ये सब फिल्म के माध्यम से आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास है उम्मीद है आप सभी को पसंद आयेगा।

क्यों है फिल्म का टाइटल ढीठ :-
टाइटल के बारे में निर्माता राजेश राजा गुप्ता ने बताया कि हमने अपनी फिल्म नाम ढीठ इसलिए रखा क्योंकि ढीठ का मतलब जिद्दी होता है यानी कि मेरी फिल्म का हीरो समाज में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने की जिद में है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके.

फिल्म के निर्माता है राजेश राजा गुप्ता और निर्देशक चंदन कश्यप है। फिल्म का लेखन किया अभिनव सिंह व अनिल शर्मा ने फिल्म को संगीत से सजाया है मुन्ना दुबे ने और फिल्म का छायांकन कर रहे है अशोक कुमार पांडा। चीफ एसोसिएट रवि तिवारी है और फिल्म के प्रचारक है सोनू यादव एडिफ्लोर।
इन सितारों से सजी है फिल्म :-
कई सारी फिल्मों में और सीरियल में अभिनय का जलवा दिखा चुके मनु कृष्णा और भोजपुरी फिल्मों की सिनेतारिका श्रुति राव मुख्य भूमिका में है इनके अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता धर्मेंद्र सिंह,संदीप यादव भी अहम भूमिका नजर आयेंगे साथ ही राजेश राजा गुप्ता,गौरव झा, विद्या सिंह,क्रिप सूरी, आरिफ,नूर अहमद,सुजान सिंह,सोमिया,बिपिन भूमिहार,अभिषेक सिंह,गोलू तिवारी आदि कई कलाकार है।
#भोजपुरीफिल्म #ढीठ #मनुकृष्णा #श्रुतिराव
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
