*सीएम नीतीश कुमार ने पटना के बापू सभागार में 21 हजार 301 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया*

पटना/ 28 जून 2025 :: सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में 21 हजार 301 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मैजूद थे.

कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस की कार्य पद्धति एवं उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म की भी प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूं तथा नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे खुशी है कि 21 हजार 391 सिपाहियों की सीधी बहाली का काम पूरा हो गया है जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है आज की बहाली के बाद बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अब बढ़कर लगभग 36 हजार हो गयी है जो देश के किसी भी राज्य से अधिक है।

यह हम सबों के लिए गौरव की बात है जो महिला पुलिसकर्मी पहले से कार्यरत हैं, वे अपनी जिम्मेवारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन कर रही हैं। नवनियुक्त पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से उम्मीद है कि वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगे.

कार्यक्रम में उपस्थित नियुक्ति पत्र पानेवाले पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री का ताली बजाकर आभार प्रकट किया और खुशी जताई.

#नीतीशकुमार #सम्राटचौधरी #विजयकुमारसिंहा #उमेशसिंहकुशवाहा #संजयकुमारझा #रामनाथठाकुर #विजयकुमारचौधरी #श्रवणकुमार #अशोकचौधरी #ललनसिंह #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #केंद्रसरकार #नरेंद्रमोदी #अमितशाह #भाजपा #नीतीशपटेल #संतोषकुशवाहा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
