*अयोध्या के श्रीराम मंदिर के तर्ज़ पर पुनौराधाम, सीतामढ़ी में में शीघ्र बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर*

पटना / 26 जून 2025 :: जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किये जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन तैयार हो गया है। अब जल्द ही अयोध्या के श्रीराम मंदिर के तर्ज़ पर पुनौराधाम, सीतामढ़ी में माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किये जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है।

इसके लिये एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिये गौरव और सौभाग्य की बात है।

बिहार के सीतामढ़ी जिले का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में मां जानकी जन्मभूमि मंदिर है। जिसे पुनौराधाम के नाम से भी जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि माता सीता का जन्म इसी स्थान पर हुआ था। इससे जुड़ी कथा है कि मिथिला में एक बार भीषण अकाल पड़ी और वहां के पुरोहित ने राजा जनक को खेत में हल चलाने की सलाह दी। जब राजा जनक हल चला रहे थे तब जमीन से मिट्टी का एक पात्र निकला, जिसमें माता सीता शिशु अवस्था में मिली थी।

पुनौरा धाम में मंदिर के पीछे जानकी कुंड के नाम से एक सरोवर है। इस सरोवर को लेकर मान्यता है कि इसमें स्नान करने से संतान प्राप्ति होती है।
यहां पंथपाकार नाम की एक प्रसिद्ध जगह जो माता सीता के विवाह से जुड़ी हुई स्थान बताई जाती है। इस जगह पर प्राचीन पीपल का पेड़ अभी भी है, जिसके नीचे पालकी बनी हुई है। पुनौरा धाम आस्था का केंद्र है।
#श्रीराममंदिर #अयोध्या #नीतीशकुमार #माताजानकीमंदिर
#पुनौराधाम #सीतामढ़ी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
