*चयन हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर हैं, इस आलेख को पढ़ें और यदि आप भी इस सम्मान के लिए अपने को योग्य समझते हैं, तो नीचे दिए गए पत्ते पर आवेदन करें*
नई दिल्ली /02 दिसंबर 2024:: भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में पिछले छह वर्षों से ” जेपी इंटरनेशनल अवॉर्ड एवं जेपी नेशनल अवॉर्ड ” समाज के विभिन्न क्षेत्रों से यथा सामाजिक , शैक्षणिक , साहित्यिक , कला एवं संस्कृति , फिल्म , पत्रकारिता , पर्यावरण , स्वास्थ्य , व्यापार एवं उद्योग , खेल , सुशाशन , महिला सशक्तिकरण , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी , विधि और न्याय के अलावा लाईफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाता रहा है ।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ऐसे व्यक्ति अथवा संस्थाओं को दिया जाता है , जिसने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्य कर योगदान दिया है। 
लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिन्हा ने बताया की इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु हर क्षेत्रों की सम्मानित विशेषज्ञ पैनलिस्टों द्वारा पूरे भारत में शीर्ष नामांकित व्यक्तित्वों का चयन किया जाएगा । जिसमे देश के शीर्ष सामाजिक , राजनैतिक , सांस्कृतिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी ।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आगामी 24 दिसंबर 2024 को मल्टीपरपज हॉल , इंडिया इंटरनेशनल सेंटर , लोधी रोड , नई दिल्ली 3 में दिया जाएगा । इस पुरस्कार की चयन की अंतिम तिथि कुछ अपरिहार्य कारणों से 30 नवंबर से बढ़ाकर 10 दिसम्बर 2024 कर दी गई है ।
इसके पूर्व जो भी व्यक्ति अथवा संस्था इस पुरस्कार के मानदंडों पर खरे उतरते हैं तो वह अपने प्रोफाइल के साथ हमारे द्वारा दिए आवेदन पत्र पर उपरोक्त तिथि पर समर्पित कर दें । इसके पश्चात चयन समिति 15 दिसंबर 2024 तक अवॉर्ड की घोषणा कर देगी ।
स्मरणीय है कि इस कार्यक्रम में देश के जाने माने महत्वपूर्ण अतिथि शामिल होंगे और समाज के हर क्षेत्रों से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।
संपर्क सूत्र ==========
श्री अभय सिन्हा , राष्ट्रीय महासचिव
संपर्क सूत्र : 9555035003 , 7838791033
ईमेल : lnjpisdc2009@gmail.com
Website : www.loknayak.co
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
