*नई दिल्ली के इस्कॉन मंदिर के मुख्य सभागार में आयोजित प्रार्थना में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल भी सम्मिलित हुए*
3
नई दिल्ली :: @IskconInc ने वैश्विक स्तर पर अपने सभी मंदिरों में विशेष प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं। नई दिल्ली के इस्कॉन मंदिर के मुख्य सभागार में आयोजित प्रार्थना में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल भी सम्मिलित होकर हरि दर्शन व कीर्तन का सौभाग्य प्राप्त किये.

इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हमने भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की कि वे #काफिरोफोबिया से पीड़ित उन इस्लामिक जिहादियों को सद्बुद्धि दें, जो बांग्लादेश में हिंदुओं, उनके घरों, मंदिरों, साधु-संन्यासियों और अन्य निर्दोष अल्पसंख्यकों पर बार-बार हमला कर रहे हैं।
हमने हिंदुओं की सुरक्षा, कानून का शासन बहाल करने और भारत माता के पूर्ववर्ती हिस्से, हमारे मित्र पड़ोसी देश, में फिर से विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भी प्रार्थना की। 
हमने विश्व समुदाय को, माँ काली व चैतन्य महाप्रभु की पवित्र भूमि को, जिहादियों की जन्नत बना लोकतंत्र की हत्या को उतारू इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रार्थना की। बांग्लादेश में शांति, सौहार्द व प्रगति का मार्ग पुनः प्रशस्त हो ऐसी सभी की इच्छा थी। 
कार्यक्रम में ISKCON GBC के चेयरमैन श्री गुरुप्रसाद स्वामी, उपाध्यक्ष व कम्युनिकेशन निदेशक श्री वी एन दास व ईस्ट ऑफ कैलाश के पूर्व अध्यक्ष श्री महामंत्र दास समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
#विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #डॉमधुवर्मा #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
#गुरुप्रसादस्वामी #वीएनदास #महामंत्रदास
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
