*”कांटा लगा” सॉन्ग से फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन*

सुरेंद्र सुरेश चौधरी/ मुंबई 28 जून 2025 :: सन 2002 में ‘कांटा लगा’ रीमिक्स वीडियो एल्बम ने शेफाली जरीवाला को रातों-रात स्टार बना दिया था, इस रीमिक्स वीडियो एल्बम को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं इसी एक्ट्रेस और डांसर शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वह महज 42 वर्ष की थीं।घटना मुंबई के अंधेरी–लोखंडवाला इलाके के निकट हुई और रात लगभग 11 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।

पति पराग त्यागी और तीन अन्य साथी उन्हें लेकर बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर में उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया.

अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर शेफाली जरीवाला के मृत्यु होने की पुष्टि की और शव कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शेफाली लम्बे समय से एपिलेप्सी (मिर्गी) और डिप्रेशन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित थीं।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस, जीवन और आत्म–प्रेम को लेकर प्रेरणादायक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था—“वक्त आ गया है जिंदगी को जीने का।” यह पोस्ट उनकी मौत से केवल कुछ दिन पहले वायरल हुई थी।
शेफाली का जन्म 15 दिसंबर 1982 को मुंबई में हुआ और उन्होंने बी.ई. (IT) की डिग्री भी ली थी।
2002 में ‘कांटा लगा’ रीमिक्स वीडियो से उन्हें रातों-रात पहचान मिली, जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया।
उन्होंने बॉलीवुड में ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्म (सलमान–अक्षय के साथ) और कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगारु’ में भी काम किया।टीवी पर उन्होंने नाच बलिये 5 & 7 और बिग बॉस 13 जैसे शो में भाग लिया।
2018 में ALTBalaji की वेब सीरीज़ ‘Baby कम ना’ में भी मुख्य भूमिका निभाई।
#शेफालीजरीवाला #कांटालगा #NachBaliye #बिगगबॉस #मुझसेशादीकरोगी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
