*”ब्रह्मांड-नायक श्री राम, करते हैं कल्याण।राम-शरण में आइए, करिए उनका ध्यान।।” – कवि संदीप कपूर वक़्तनाम*
🌹=========================🌹
*न्यूज़ हाईलाइट्स*
✡️ अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच पर कवियों और कलाकारों ने किया शानदार प्रदर्शन
✡️ “श्री राम सदभावना सम्मान-2026” प्रशस्ति-पत्र से कलाकार-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी हुए सम्मानित
✡️ भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा एवं मॉरीशस से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० चंदा गुप्ता नेह सहित सभी ने की विश्व़ शांति की मंगल कामनाएं.
✡️ समाजसेवी-पत्रकार-फ़िल्म अभिनेता-गीतकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा-“श्री राम के आदर्श मर्यादा संस्कार को आचरण में लाएं, विश्व़ शांति, सुरक्षा और विकास में योगदान दें।”
✡️ सांस्कृतिक कार्यक्रम-सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह सम्पन्न.
🌹==========================🌹
मैन ऑफ़ टाइम- विश्व़ सुरक्षा अभियान..अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के तत्वावधान में 145 वॉं आयोजन नववर्ष विक्रम संवत्-2083, चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी महोत्सव-2026 रंगारंग सांस्कृतिक-आध्यात्मिक-देशभक्त़ि कार्यक्रम समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन : सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह संस्थापक-अध्यक्ष कवि संदीप कपूर वक़्तनाम की अध्यक्षता में किया गया।
26 मार्च गुरुवार शाम-07 बजे अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर आयोजित इस शानदार आयोजन में सर्वप्रथम आदि देवी पराशक्त़ि-परब्रह्म परमेश्व़र और प्रेरणा-शक्त़ि अध्यापिका मंजु कपूर को स्मरण एवं नमन कर कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने “जय भारत – जय जगत” उदघोष तथा गुरु वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
“ब्रह्मांड-नायक श्री राम, करते हैं कल्याण।
राम-शरण में आइए, करिए उनका ध्यान।।”
“काल-चक्र में सभी फॅंसे, जीवन है संग्राम।
वीर बनें कर्मयोगी, हम लें प्रभु का नाम।।”
उन्होंने अपने आध्यात्मिक गीत की प्रस्तुति से शाश्व़त सत्य का दर्शन कराया-
“मेरे बाबा सर्व शक्त़िमान हैं..मेरे बाबा सूक्ष्म और महान हैं।
कहॉं नहीं हैं मेरे बाबा..मेरे बाबा सर्वत्र विराजमान हैं।।
विश्व़ गुरु भारत उनका, अमेरिका रूस जापान है।

ब्रह्मांड के कण-कण में एक वही भगवान हैं।।” सरस्वती वंदना-“माॅं शारदे भव तार दे हमको ना मात विसार दे” डॉ० अर्चना श्रेया ने गाया और, स्वागत गान- “स्वागतम् इस्तकबाल वेलकम..मेहमान होते हैं भगवन” कवयित्री विश्व़ांगी कपूर ने गाया।
रामनवमी के शुभ अवसर पर विशेष शुभाकांक्षी मैन ऑफ़ टाइम के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यूयॉर्क अमेरिका से डॉ०विजय कुमार मेहता, दिग्दर्शक पद्मश्री अनूप जलोटा, उदघाटनकर्ता माॅरीशस से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० चंदा गुप्ता नेह, मुख्य अतिथि मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी बांका लखविन्द्र सिंह ढिल्लों, अति विशिष्ट अतिथि रेल मंत्रालय भारत सरकार मालदा पश्च़िम बंगाल के एडीआरएम कवि शिवकुमार प्रसाद, राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री कवि डॉ० लाल थदानी, विशिष्ट अतिथि संस्कार न्यूज़ के प्रधान सम्पादक कवि विजय कुमार शर्मा, राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार कवि जे० पी० शर्मा, सुभाष चंद बजाज, सुनील कुमार, समाचार सम्पादक अभय कुमार, कमलेश दुबे विद्रोही, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, हेमंत शर्मा, राजीव रंजन, श्रीकांत यादव, अरुण कुमार वर्मा, महासचिव समाजसेवी संध्या कपूर, संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्त़ा शैलेन्द्र नाथ कपूर, अध्यापक ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव, ई०अजीत कुमार सिंह, डॉ० नरेन्द्र मल्होत्रा, कार्यक्रम निर्देशक डॉ० कृष्णा सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या ने सभी को शुभकामनाएं दी।

“समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन” विषय पर सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा-“वसुधैव कुटुम्बकम-वंदे मातरम विश्व़ गुरु भारत की महान संस्कृति और परम्परा रही है। समय की समझ..ईश्व़र की कृपा.. और, ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों का ज्ञान प्राप्त कर हम अपने विवेक से प्रकृति में संतुलन..विश्व़ शांति..कल्याण..सुरक्षा और विकास कायम कर सकते हैं।
*आइए हम पाॅंच शपथ लेते हैं*-
1.श्री राम के आदर्श-मर्यादा को आचरण में लाएंगे..नैतिकता को अपनाएंगे
2.प्रकृति को बचाएंगे..गौ-गंगा-गीता-गायत्री और गौरी का सम्मान करेंगे.. जीवहत्या-गौहत्या बंद करेंगे
3.भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा करेंगे..धर्मांतरण को बंद करेंगे
4.नशा..अपराध और असत्य से दूर रहेंगे..एक आदर्श मानव का निर्माण करेंगे
5.विश्व़ शांति, सुरक्षा और विकास में योगदान देंगे..अंतर्राष्ट्रीय सदभाव – विश्व़ कल्याण करेंगे।”

माॅरीशस से वरिष्ठ साहित्यकार *डॉ० चंदा गुप्ता नेह* ने कहा-“सर्वप्रथम मैन ऑफ़ टाइम-अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच को नमन करती हूँ, जहाँ आध्यात्मिक, देश-भक्त़ि एवं सांस्कृतिक..पावन त्रिवेणी के दर्शन करने मिले। बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न इस मंच को पुनः-पुनः नमन करती हूँ। इस मंच की यही विशेषता है कि घर बैठे-बैठे ही बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग जन अपने अंतर्मन में दबी हुई प्रतिभाओं को उभार सकते हैं, निखार सकते हैं। सुंदर आयोजन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ आप सबको।”
“मैन ऑफ़ टाइम के संरक्षक कवि *ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव* ने कहा-“मैन ऑफ़ टाइम : अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध विद्वत जनों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतरण हम सभी सनातनी हिन्दूओं के लिए एक गर्व की बात है।”

शानदार कवि सम्मेलन की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कवि *संदीप कपूर वक़्तनाम* ने सुनाया –
“सोच समझ कर कीजिए, जीवन में सब काम।
सफल वही संसार में, जिसके मन में राम।।”
डॉ० चंदा गुप्ता नेह-“नारी दुर्गा लक्ष्मी काली, जीजा लक्ष्मी बाई। दौड़ पड़े सबका दुःख हरने, कोई विपदा आई।।” हिंदी दैनिक इंडियन पंच के समाचार संपादक अभय कुमार ने नव वर्ष 2083 और रामनवमी के अवसर पर सभी लोगो को शुभकामनाएं दी। कवि अभय कुमार ने इस मौके पर स्वरचित कविता “राम सत्य और पराक्रम..” और “वक्त़नाम के इशारों पर ही..” सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। संस्कार न्यूज़ के प्रधान संपादक कवि विजय कुमार शर्मा ने रामायण के उपेक्षित पात्र शत्रुघ्न और श्रुतकीर्ति को समर्पित दोहों की प्रस्तुति दी –
“दोनों ही इतिहास के, छिपे अमिट अध्याय।
शब्दों से जो छूट गए, हृदयों में बस जाए।।”
“रामकथा के पुष्प में, ये भी गंध अपार।
जो भावों से देख ले, पावे सत्य विचार।।”
*कवि डॉ० लाल थदानी* ने सुनाया-“इतिहास के पन्नों में एक और किस्सा दफ़न हो जाएगा”,
*डॉ० अर्चना श्रेया* ने दर्शन युक्त़ रचना-“आओ दर्शन जाने माॅं भवानी के हाथों की, बेड़ा पार करेगी जगजननी भव सागर की” सुनाया।
*उषा उमेश गुप्ता* ‘उमा’- “सुनो भ्राता भरत मेरे, वनों से राम आए हैं, लखन हैं संग सीता हैं, अवध में राम आए हैं”,
*कवि रविन्द्र कुमार रतन*-“राम राज्य की शुभ्र कल्पना, होने लगी सहज साकार। प्राण जाए वरु वचन न जाए, जिनका जीवन सत्य-आधार।।” सुनाकर वर्तमान परिदृश्य को रेखांकित किया। रेखा सक्सेना-“राम पधारें दशरथ घर में, आज अवध में मंगल है, कलयुग में भी हर घर में अब, बच्चा-बच्चा राम बने” सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ० नवनीता दुबे नूपुर-“रामनवमी सनातन की सच्ची है पहचान, अहंकार का अंत हुआ अमर हुए श्री राम”, कवि सुधांशु शर्मा-“कौशल्यानंदन दशरथनंदन या रघुनंदन नाम हुए, चैत्र शुक्ल नवमी को जब अवतार रूप प्रभु राम हुए” सुनाया। डॉ० कृष्णा सिंह ने अंगिका भाषा में “सबकs आपने फिकर आज के दौर मs केकरा माय-बाप भाय-बहिन याद छय” और भोजपुरी में “मेहरारु के देखीं मगर अदब से” सुनाकर श्रोताओं की ख़ूब वाहवाही लिया। कवयित्री डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या-“नवीनता छायी.. हुआ नया हर्ष है, कितना सुहाना भारतीय नववर्ष है। भरत, लखन और रिपुसूदन के भईया, अवध में जन्मे हैं रघुरईया।”, कार्यक्रम अधिकारी कवि शम्भु शरण शरणागत-“मानव-समाज की रीढ़ है नारी, अब न नारी रही बेचारी, देश अग्रगन्य है जानता जहान है, सर्व विदित है मेरा भारत महान है”, विमल कुमार-“सतमें अवतार लिए हरि जो, वरदान चुका नर राम हुए। हरषे नगरी रनियाॅं सबहीं, मुनि देव सभी स्तुति गान किए।।, स्वागताध्यक्ष कवि हृदय नारायण सिंह-“प्रभु अवतरित विष्णु हरि राम, दया सागर दशरथ नंदन राम” आशीष अम्बर-“हे राम तुम्हारा है अभिनंदन, भगवान तुम्हारा शत-शत वंदन”, मासूम कवयित्री विश्व़ांगी कपूर-“राम नाम की माला जपकर जो करते मांस-मदिरा पान, उन्हीं लोगों ने कर दी सनातन की रुसवाई है।” सुनाकर श्रोताओं और दर्शकों को आत्म मंथन के लिए प्रेरित किया। डॉ० लखविंदर कौर, सत्यभामा सिंह, शशि पांडेय, कुसुम रानी सिंघल, सीमा मुकुंद अग्रवाल, विजय डांगे, एन०पी०पाठक, डॉ०राजेश तिवारी मक्खन, रामकुमार प्रजापति, अंजनी कुमार तिवारी, अविनाश खरे, सुखदेव शर्मा, राजेश तिवारी रंजन सहित सभी प्रबुद्ध कवि-कवयित्रियों ने मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच पर कवि सम्मेलन में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दिया। 
वर्तमान वैश्व़िक घटना क्रम पर विश्व़़ शांति, सुरक्षा और विकास के लिए नाटककार और निर्देशक कवि संदीप कपूर वक़्तनाम द्वारा प्रस्तुत “समय-ईश्व़र-ब्रह्मांड दर्शन” नाटक में राष्ट्रीय कैडेट कोर 47 बिहार बटालियन भागलपुर बिहार से एनसीसी कैडेट्स *खुशी कुमारी प्रथम स्थान*, *निशा कुमारी द्वितीय स्थान* तथा *ऑंचल सिन्हा* तृतीय स्थान प्राप्त की।
चित्रकारी में *प्रथम स्थान भाव्या कुमारी* और *द्वितीय स्थान सौम्या शर्मा* ने प्राप्त किया जबकि *ब्राम्ही कपूर* ने उत्तम प्रदर्शन किया।
गायन में सिमरन स्वाति ने उत्तम प्रदर्शन-“पायो जी मैंने राम रतन धन पायो” से सभी को भावविभोर कर दिया।अध्यात्म, कला-संस्कृति और देशभक्त़ि की भावना, उत्साह और उमंग के साथ सभी अपने स्थान से घर बैठे इस आयोजन में शामिल हुए। 
कार्यक्रम सहयोगी कवि सुयश श्रेयस, 47 बिहार बटालियन एनसीसी जीसीआई *प्रिया रानी* ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाम 07 से 11बजे तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी कवियों-कवयित्रियों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह में कलाकार-प्रबुद्ध कवि-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी बंधुओं को उत्कृष्ट योगदान के लिए “श्री राम सदभावना सम्मान-2026” प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक कवि ब्रजेश कु० प्रसाद गौरव ने किया।
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
