*विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई*

रविंद्र कुमार,संपादक /नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2025 :: कुंभ मेला, गरबा, दुर्गा पूजा और योग के बाद अब दीपावली को भी यूनेस्को ने विश्व की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर वैश्विक पहचान प्रदान की है। 
आपको बता दें कि दीपावली के जुड़ने से पहले भारत की 15 प्रमुख सांस्कृतिक परंपराएं यूनेस्को की सूची में शामिल हो चुकी हैं।
1.कुंभ मेला , 2.रामलीला परंपरा, 3.योग, 4.नवरोज त्योहार, 5.कुदियाट्टम, 6.कालबेलिया नृत्य (राजस्थान),

7.चौह नृत्य, 8.बौद्ध चैत्य नृत्य, 9. वैद्यकीय परंपराएं (आयुर्वेदिक ज्ञान), 10..रंजीतगढ़ ढोल कल्चर, 11. गरबा (गुजरात), 12 .सांइत (लोक नाट्य परंपरा), 13.मुदियेट्टू (केरल), 14. छऊ मुखोटा कला , 15. दुर्गा पूजा उत्सव (कोलकाता).
यूनेस्को द्वारा विश्व की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची मे भारत के इस बड़े पर्व दीपावली को शामिल किए जाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें नई प्रतिष्ठा मिली है और भारतीय संस्कृति की चमक दुनिया भर में और अधिक सुदृढ़ हुई है।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल भारत की दीपावली को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन और अकादमिक शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस मान्यता से विश्व समुदाय भगवान श्रीराम के मर्यादा, आदर्श और पराक्रमपूर्ण जीवन के संदेश से और निकटता से जुड़ सकेगा तथा भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ पाएगा।
विनोद बंसल ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए कोटि-कोटि बधाई और साधुवाद देते हुए कहा कि यह कदम भारत की सांस्कृतिक शक्ति, आध्यात्मिक धरोहर और वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है।
#दीपावली #UNESCO #अमूर्त_धरोहर #भारतीय_संस्कृति #WorldHeritage #NarendraModi #विहिप #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #बिहा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
