*मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण, धर्मांतरण और बढ़ती मजहबी कट्टरता पर हुआ चर्चा*

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली, 09 दिसंबर 2025: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की द्विदिवसीय बैठक मंगलवार सायंकाल पंजाबी बाग में प्रारंभ हुई।

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विहिप अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने हिंदू समाज की चुनौतियों पर चर्चा की।
उन्होंने संतों से मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने, धर्मांतरण रोकने, धर्म स्वातंत्र्य कानून की एकसमान लागू करने, जिहादी कट्टरता, सीमांत समस्याओं, नशामुक्ति तथा जनगणना में ‘हिंदू’ धर्म अंकन पर मार्गदर्शन की अपील की।

अखिल भारतीय संत समिति महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने जिहाद और आतंकी मानसिकता को उचित ठहराने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।
दिल्ली आतंकी हमले के आरोपी समर्थन, देवालयों की मुक्ति तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की।

बंगाल के संतों ने राज्य में जिहादी बयानों, हिंदुओं पर अत्याचार को राष्ट्रीय चेतावनी बताया। सुधांशु जी महाराज ने राममंदिर संघर्ष का उल्लेख कर गुरुकुल, पुजारी परंपरा और संस्कार केंद्रों को सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में जगद्गुरु स्वामी राम कमलाचार्य, अटल पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद, स्वामी विवेकानंद, गीता मनीषी ज्ञानानंद सरस्वती सहित देशभर से लगभग 300 संत उपस्थित रहे। विहिप पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंघल, दिनेश चंद्र, विनायक राव, अशोक तिवारी भी मौजूद थे।
#विहिप_बैठक #मंदिर_मुक्ति #धर्मांतरण_रोक #जिहादी_कट्टरता #हिंदू_जागरण #संत_सम्मेलन #सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*बिहार में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में होगा समस्याओं का समाधान*
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
