*शत्रुधन प्रसाद को दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश का नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया*

रविन्द्र कुमार,संपादक/ पटना/ 08दिसंबर 2025 :: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. दिलीप जायसवाल जी एवं संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानिया जी के मार्गदर्शन और परामर्श से दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश में एक महत्वपूर्ण पदस्थापन हुआ है।

इसमें श्री शत्रुधन प्रसाद, निवास-पोस्टल पार्क, रोड 03, पटना को दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश का नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति दिव्यांग समुदाय के सशक्तिकरण और आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से की गई है।

दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के संयोजक गणेश कुमार ने श्री शत्रुधन प्रसाद को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफलता पूर्वक कार्यान्वयन की कामना की है।

दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का ताँता लगा हुआ है. बधाई देने वालो में संतोष मंडल, राजू सिन्हा, शशि वर्मा बैद्यनाथ रमन, राजीव रंजन कुमार सिंह, पप्पू सिंह ,अभिनव कुमार शेखर जी इत्यादि शामिल हैं.
बिहार न्यूज़ 18 के संपादक रविंद्र कुमार ने भी शत्रुघ्न प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि शत्रुधन प्रसाद के मीडिया प्रभारी बनने के बाद दिव्यांग प्रकोष्ठ बिहार के कार्यक्षेत्र में प्रभावी संचार और सकारात्मक संदेश के प्रसारण में मदद मिलेगी।
भाजपा की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

#भाजपा_बिहार #दिव्यांग_प्रकोष्ठ #मीडिया_प्रभारी #पटना #समाज_सशक्तिकरण #डॉदिलीपजायसवाल #भीखूभाईदलसानिया #गणेशकुमार #शत्रुधनप्रसाद
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
