*आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी ने लिया भोजपुरी फिल्म ” शहनाई ” का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स*

युधिष्ठिर महतो /नई दिल्ली/11 नवंबर 2025 :: आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई कम्पनी आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भोजपुरी फिल्म शहनाई का ऑल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिजिटल मीडिया राइट्स लिया गया हैं।
यह भोजपुरी का पहला और नंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर बहुत जल्द रिलीज होगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत के द्वारा दी गई।उन्होंने बताया कि फिल्म शहनाई के राइट्स लिए जा चुके हैं और जल्दी ही ट्रेलर जारी किया जाएगा।
फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं।जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा हैं।मधुर व कर्णप्रिय गीत संगीत से सजी यह फिल्म बेहतरीन बनी हैं।जो भोजपुरी भाषी दर्शकों की पसंद के अनुरूप बनी हैं।
अल्बर्ट मूवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता गिरिजा सिंह एवं प्रशांत राज सिंह हैं।वहीं निर्देशक सूरज गिरी, लेखक मनी भारती, संगीतकार साजन मिश्रा, अनुज तिवारी और विकास भोजपुरिया हैं।फिल्म में 5 गाने हैं, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।ट्रेलर रिलीज
के बाद म्यूजिक वीडियो जारी होगी।जिसके बाद पूरी फिल्म रिलीज होगी।

फिल्म के प्रमुख कलाकार डायनेमिक स्टार राजू सिंह माही, अपर्णा मलिक, शलेशा मिश्रा, जेपी सिंह, विद्या सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, वीरेंद्र झा वीरू, साहेब लालधारी, अंतिमा सिंह एवं अन्य हैं।

बता दें कि अभिनेता राजू सिंह माही अन्य फिल्में प्यार में गुमराह, शुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर रिलीज हैं।जबकि, हमनी बानी ओम जय जगदीश का ट्रेलर रिलीज पर हैं।इसके साथ ही राजू सिंह माही की अन्य कई फिल्में आर्या डिजिटल ओटीटी पर आने वाली हैं।

#आर्या_ग्रुप #भोजपुरी_फिल्म #शहनाई #डिजिटल_राइट्स #आर्या_डिजिटल #भोजपुरी_सिनेमा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
