*वर्तमान में महाकाल सेवा दल के संरक्षक,कलाकुंज के संस्थापक/अध्यक्ष,कलाकुंज (साहित्य और कला संस्थान)आदि संस्थाओ से जुड़ाव*

मुजफ्फरपुर शहर का कला और साहित्य के साथ बहुत ही पुराना संबंध रहा है. इस शहर में बहुत से कलाकारों और साहित्यकारों को पैदा किया है. इस शहर के उन्ही कलाकारों में एक बड़ा नाम है रमेश रत्नाकर का. रमेश रत्नाकर कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में 1988 से सक्रिय हैं। 
साईं स्टूडियो के संचालन में 30 वर्षों से अपनी आवाज में अलग अलग तरह के डॉक्यूमेंट्री, जिंगल्स, वॉयस ओवर के अनेकों तरह की जरूरत पर अपनी आवाज व अंदाज़ ख़ास तौर उर्दू अल्फ़ाज़ को सही ढंग से निभाने का लहज़ा और अदब भी है.पल भर में रिश्ते में समर्पित हो जाते हैं.

उन्होंने अभिनय, नृत्य, मंच संचालन के साथ-साथ फोटोग्राफी, मॉडलिंग, दूरदर्शन और केबुल टीवी चैनल पर साउंड रिकॉर्डिस्ट, संवाद लेखक, उद्घोषक के रूप में भी काम किया है। वर्तमान में वे वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में योगदान दे रहे हैं। मंच के पर्दे के पीछे तकनीकी नेतृत्व निभाते हुए उन्होंने विद्युत और साउंड व्यवस्था को निर्देशक की दृष्टि से नियंत्रित कर कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित की।

रमेश रत्नाकर सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं और “महाकाल सेवा दल” के संरक्षक हैं। यह संस्था मानव एवं धर्म सेवा में संलग्न है और विशेष रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर से जुड़ी है। बाबा गरीबनाथ मंदिर, जो बिहार का बाबा धाम माना जाता है, हर सावन माह, शिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर लाखों शिवभक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

महाकाल सेवा दल इन अवसरों पर श्रद्धालुओं को सेवा और सहयोग प्रदान करता है, ताकि उनकी धार्मिक यात्रा सहज हो सके।मुजफ्फरपुर के पुरानी बाजार के निकट स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर शिव भक्तों का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान है, जिसका इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है। यह मंदिर “गरीबों के नाथ” के रूप में विख्यात है और सावन महीने में लाखों श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करते हैं।
रमेश रत्नाकर का इस पवित्र स्थल और सामाजिक सेवा के लिए समर्पण क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मिसाल है।उनके नेतृत्व में महाकाल सेवा दल ने न केवल धार्मिक उत्सवों को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है, बल्कि स्थानीय समुदाय में मानवता और सेवा की भावना को भी बढ़ावा दिया है।
#RameshRatnakar #MahakalSevaDal #Muzaffarpur #BabagaribnathMandir #SocialService #TheatreArts
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
