*बिहार के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग नीतीश लहर का परिणाम है*

**रविंद्र कुमार,संपादक/पटना , 11 नवम्बर , 2025** :: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज शाम 7:30 बजे जानकारी दी गई कि बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में अब तक लगभग 67.14 प्रतिशत औसत वोटिंग हुई है।यह रिकॉर्ड वोटिंग दर्शाती है कि बिहार के मतदाता चुनाव में गहन दिलचस्पी लेकर सुशासन और विकास के पक्ष में अपना मत दे रहे हैं।
इस वोटिंग प्रतिशत में पुरुषों और महिलाओं दोनों की अच्छी भागीदारी रही, जो बिहार की लोकतांत्रिक ताकत को दर्शाता है। यह वोटिंग पिछले चरण की तुलना में ज्यादा है और यह संकेत देता है कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल ऑफ गवर्नेंस के प्रति विश्वास बनाए हुए है।

जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दूसरे चरण के ऐतिहासिक और रिकाॅर्ड तोड़ मतदान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार की जनता सुशासन और विकास की निरंतरता के पक्ष में है । यह बंपर वोटिंग स्पष्ट संकेत देती है कि लोगों का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ कायम है । 
यह मतदान सिर्फ एक चुनावी प्रक्रिया नहीं , बल्कि सुशासन के प्रति जनता के गहरे विश्वास का जनादेश है । बिहार की जनता ने आज यह संदेश दिया है कि राज्य में विकास , शिक्षा , रोजगार और सामाजिक न्याय की दिशा में जो कार्य हुए हैं , उन्हें और गति देने की जिम्मेदारी अब नई एनडीए गठबंधन सरकार के हाथों में होगी ।

उन्होंने कहा कि यह मतदान बिहार को नई ऊर्जा , नई दिशा और स्थिर नेतृत्व प्रदान करेगा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनना अब तय है और जनता ने यह दिखा दिया है कि वह राजनीतिक स्थिरता , पारदर्शिता और गुड गवर्नेंस की राह से पीछे नहीं हटेगी ।

बिहार के मतदाताओं ने जिस जोश और उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया , वह लोकतंत्र की सच्ची ताकत का प्रतीक है ।
दूसरे चरण की बंपर वोटिंग को लेकर जनता का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली नई सरकार सुशासन के संकल्प को और मजबूती से आगे बढाएगी ।
#बिहार_चुनाव2025 #नीतीश_कुमार #बंपर_वोटिंग #एनडीए #सुशासन #विकास #जदय #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
सम्मानAugust 31, 2026*’यंगेस्ट फीमेल मिनी मॉडल’ बनीं पटना की लाडो बानी, समाजसेवा और कला से वैश्विक मंच पर लहराया परचम*
अध्यात्मAugust 31, 2026*विहिप का मौलाना मदनी पर तीखा प्रहार: विनोद बंसल बोले– “कट्टरपंथी मानसिकता को संरक्षण देना बंद करें उलेमा”*
अध्यात्मAugust 28, 2026*रक्षा-बंधन : भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते से विस्तृत होकर ‘परस्पर सशक्तिकरण’ तक बदलती सामाजिक चेतना*
