*हिंदी फिल्म “जाग उठा बुंदेल” में मिलेगा नवोदित कलाकारों को अभिनय करने का मौका*

युधिष्ठिर महतो /लखनऊ /28 सितंबर 2025 :: अभिनेता संग्राम सिंह पटेल बहुत जल्द हिंदी फिल्म “जाग उठा बुंदेल” की शूटिंग करने वाले हैं।हालांकि, संग्राम सिंह पटेल की पहचान भोजपुरी फिल्मों से हैं और भोजपुरी फिल्मों के लिए ही संग्राम सिंह पटेल जाने जाते हैं।

लेकिन बहुत जल्द वह हिंदी फिल्म भी करने वाले हैं।सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी हैं कि सार्थक न्यूज़ चैनल और सार्थक एंटरटेनमेंट के मालिक निर्देशक और लेखक एस.के. प्रसाद के साथ एक हिंदी फिल्म की मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं।बहुत जल्द फिल्म फ्लोर पर होगी। फिल्म को लेकर विवरण में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी गई है।लेकिन जल्दी ही इसकी अपडेट संग्राम सिंह पटेल अपने प्रशंसकों को देंगे।
वही हिंदी फिल्म में काम करने की सूचना से दर्शकों एवं प्रशंसकों में खुशी की लहर है।संग्राम सिंह पटेल ने उम्मीद जताई है कि जिस प्रकार दर्शकों ने उनकी भोजपुरी फिल्मों को प्यार दिया है। आगामी हिंदी फिल्म को भी देंगे।संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा एवं इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड में की जाएगी।

#सार्थकन्यूज़चैनल #सार्थकएंटरटेनमेंट #एसकेप्रसाद #संग्रामसिंहपटेल #जागउठाबुंदेल #हिंदीफिल्म #बुंदेलखंड #नवोदितकलाकार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीOctober 9, 2026*’रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें बिहार के युवा’: बापू सभागार से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 150 करोड़ रुपये की किस्त जारी*
सम्मानOctober 9, 2026*चंपारण की मुखिया ज्योति कुमारी का KBC में जलवा: अमिताभ बच्चन के सामने गूंजी बिहार के सुशासन और विकास की गाथा*
मनोरंजनOctober 9, 2026*सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश: बेगूसराय में सजा GKC की महिला इकाई का डांडिया समारोह*
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
