*महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,सरकारी नौकरी में आरक्षण सहित कई तरह की सुविधाए देकर आत्मनिर्भर बनाया*

**रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना, 09 नवंबर 2025:** बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि 2005 से पहले राज्य में महिलाएं घर-घर कैद थीं, रात में सड़कें असुरक्षित थी , अपराधी बेलगाम थे।
लड़कियां पढ़ाई के लिए घर से बाहर निकलने में डरतीं थी. शहर की बात छोड़ दीजिए , ग्रामीण इलाकों में लड़कियों की शिक्षा रुक गई थी। लेकिन 24 नवंबर 2005 को NDA की सरकार बनी, और नीतीश कुमार सरकार के मुखिया बने , तो नीतीश कुमार ने सब बदल दिया—आज महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, महिलाएं अपनी मेहनत से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ साथ प्रदेश की प्रगति में भी अपना योगदान दे रही हैं।

*नीतीश कुमार ने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया….
*2006 से पंचायतों में 50% आरक्षण,
*2007 से नगर निकायों में। चार चुनावों में महिलाएं सरपंच, मुखिया, मेयर बनीं—घर से निकलकर निर्णय ले रही।
*2013 से पुलिस में 35% कोटा, बिहार में महिला पुलिसकर्मी देश में सबसे ज्यादा।
*2016 से सरकारी नौकरियों में 35%,
*टीचर भर्ती में 50%,
*इंजीनियरिंग-मेडिकल में 33%।

***शिक्षा क्रांति: कन्या उत्थान से जन्म से ग्रेजुएशन तक 94,100 रुपये….
*जन्म पर 2,000,
*वैक्सीनेशन पर 3,000,
*9वीं में साइकिल के लिए 3,000,
*मैट्रिक पर 10,000,
*इंटर पर 25,000,
*ग्रेजुएशन पर 50,000।
*हर पंचायत में 10+2 स्कूल,
*मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म।
लड़कियों का एंरोलमेंट उछला, कॉन्फिडेंस बढ़ा।

***स्वास्थ्य उन्नति:
*जननी योजना से DBT पर ग्रामीणों को 1,400,
*शहरी को 1,000 रुपये।
*IMR 61 से 27, MMR 312 से 118,
*वैक्सीनेशन 90%+।
*जीविका (2006, विश्व बैंक) से 11 लाख SHG, 1.4 करोड़ दीदियां जैविक खेती, मछली पालन में लगीं।
*शहरी में 36,000 SHG, 3.85 लाख जुड़ीं।
*दीदी की रसोई सस्ता भोजन दे रही, प्रखंडों में फैलाव।

*महिला उद्यमी योजना: 10 लाख तक सहायता राशि।
*नई रोजगार योजना: 1.41 करोड़ को 10,000 रुपये DBT, आगे सफल पर 2 लाख तक की सहायता राशि.
*शराबबंदी,
*दहेज-बाल विवाह रोक से शांति।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की तरक्की एवं उन्हें आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए हमलोगों ने जो काम किए हैं, उसे आपलोग याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ऐसे ही राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं,उसे पूरा करते हैं.

विपक्ष नीतीश कुमार के इस घोषणाओं को चाहे जुमला कहे,लेकिन आंकड़े साबित करते हैं कि महिलाओं की स्थिति में बदलाव तो हुआ है। और 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने दीजिए, देखिएगा इस चुनाव में महिलाए निर्णायक वोटर की भूमिका में होंगी.

#बिहार_चुनाव_2025 #नीतीश_कुमार #महिला_क्रांति #कन्या_उत्थान #जीविका_दीदी #आरक्षण_महिलाओं #विकास_योजना #NDA_एजेंडा #जदयू #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
