*असम के CM हेमंता विश्वशर्मा के बयान पर RJD प्रवक्ता का हमला, कहा कि बिहार में धर्म की राजनीति बंद करो*

**पटना/07 नवंबर 2025 :: अभी पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा बिहार दौड़े पर थे,जहा वे एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित किया.
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोग मुद्दे की बात पर नहीं धर्म और भरम की राजनीति पर वोट लेना चाहते हैं ,लेकिन बिहार की जनता अब नफरती दंगाई ईलायंस से छुटकारा चाहती है क्योंकि 20 सालों में इन लोगों ने जनता और जनता के हितों के लिए कोई काम नहीं किया। 
बिहार में तेजस्वी जी के हर घर नौकरी,महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा, बिहार के विकास को आयाम देने की राजनीति को लोग पसंद कर रहे हैं। और बिहार की जनता का तेजस्वी जी के नेतृत्व को जिस तरह से समर्थन और विश्वास मिल रहा है, उससे भाजपा और एनडीए के लोग बौखलाहट में इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं.

#असम_सीएम_हेमंत_विश्वशर्मा #आरजेडी_एजाज_अहमद #तेजस्वी_यादव #बिहार_राजनीति #एनडीए_बौखलाहट #हर_घर_नौकरी #महिला_सुरक्षा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
