*पूर्व विधायक से बथनाहा की जनता नाखुश, फायदा जन सूराज के डॉक्टर नवल किशोर चौधरी को मिल सकता है*

*जन सूराज, एनडीए और महागठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला*

** रविंद्र कुमार,संपादक/सीतामढ़ी, 06 नवंबर 2025**:: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में बथनाहा (SC आरक्षित) सीट से जन सूराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर चौधरी उभरते चेहरे के रूप में चर्चा में हैं। डॉ. नवल किशोर चौधरी पेशे से एक डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं , जो बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के खैरबी ग्राम के निवासी हैं. 
उनके हलफनामे के अनुसार, कुल संपत्ति ₹1.96 करोड़ है—₹1.9 करोड़ अचल (कृषि-गैर कृषि भूमि, वाणिज्यिक भवन) और ₹6.01 लाख चल (₹1 लाख नकद, ₹5,000 बैंक, ₹3 लाख वाहन)। कोई ऋण नहीं। यह संपत्ति घोषणा ने अन्य दलों के उम्मीदवारों—कांग्रेस के नवीन कुमार (₹78,367) और BJP के अनिल कुमार (सीमित संसाधन)—को पीछे छोड़ दिया.

डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने प्रचार माध्यमों से , नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से , डोर टू डोर कैंपेनिंग करके बथनाहा के मतदाताओं को अपने पक्ष में कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में उनका दो टीम नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन सूराज के भावी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं , साथ ही नुक्कड़ नाटक की उनकी टीम बथनाहा के स्थानीय मुद्दों—रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण आदि को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जन तक पहुँचा रहे हैं.

डॉ. चौधरी का राजनीतिक सफर नया है, लेकिन जन सूराज (प्रशांत किशोर की पार्टी) से जुड़कर वे स्थानीय मुद्दों—रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण—पर अधिक से अधिक फोकस कर रहे हैं.
डॉ. नवल किशोर चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से और छठ जैसे पर्वों में सक्रिय भागीदारी से बथनाहा के इलाकों में समर्थन जुटा रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने हमारे संवाददाता को कहा, “जनता की आवाज बनकर बथनाहा को विकास का केंद्र बनाएंगे।”

BJP के वर्तमान विधायक अनिल कुमार को इस बार भी एनडीए समरथित उम्मीदवार बनाया गया है, बथनाहा विधानसभा का क्षेत्र इस बार भाजपा कोटा में आई हैं. बथनाहा के स्थानीय मतदाताओ की बात माने तो अनिल राम का पिछला 5 साल का कार्य कल बहुत अच्छा नहीं रहा है… वे अपने क्षेत्र में बहुत कम ही आते हैं और इन 5 साल के कार्यकाल में बथनाहा विधानसभा क्षेत्र का जो विकास होना चाहिए था वह विकास हो नहीं पाया है..रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण– यहां की स्थानीय समस्याएं हैं जिसका निराकरण वें पूरी तरह नहीं कर पाए हैं.इसका फायदा डॉ नवल किशोर चौधरी को मिल सकता हैं.

जन सूराज नया दल होने से डॉ नवल किशोर चौधरी की स्थिति चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन मुश्किल भी नहीं.—NDA (BJP-JD(U)) मजबूत, महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) विपक्षी।
लेकिन डॉ नवल किशोर चौधरी 44% नॉन-वोटर्स और पलायन (4,000+) मुद्दों से आदि मुद्दों से और Scheduled Caste का युवा वोट काट सकते हैं।

डॉ नवल किशोर चौधरी अपने प्रचार में ‘विकास और पारदर्शिता’ पर जोर दे रहे हैं , लेकिन BJP की मशीनरी से मुकाबला थोड़ा कठिन हो सकता हैं , लेकिन मुश्किल भी नहीं होगा। क्योंकि बथनाहा की जनता पूर्व विधायक के क्रियाकलापों से संतुष्ट नहीं है जिसका फायदा जन सूराज को मिल सकता है. मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर को है , परिणाम की घोषणा 14 नवंबर को होगी. अब देखना यह होगा कि 14 नवंबर को बथनाहा की जनता विजय का माला किसके गले में पहनती है.

#बथनाहा_विधानसभा #नवल_किशोर_चौधरी #जन_सूराज_प्रत्याशी #बिहार_चुनाव_2025 #SC_आरक्षित_सीट #संपत्ति_घोषणा #NDA_विरोध #प्रशांत_किशोर #सीतामढ़ी_चुनाव #मतदान_आज
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
