*महागठबंधन की सरकार बनने पर 14 जनवरी 2026 को महिलाओं के खाते में तीस हजार रुपए की राशि एकमुश्त दी जाएगी–तेजस्वी यादव*

*पुरानी पेंशन योजना लागू की जायेगी,किसानों को धान एवं गेहूं की खरीद पर अतिरिक्त बोनस की राशि के साथ सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और जीविका दीदियों के ऋण की राशि पर ब्याज को माफ कर, पांच लाख रुपए का बीमा कराया जाएगा*

पटना /04 नवंबर 2025 :: नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहले चरण का प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है, और बिहार की जनता पूरी तरह से बदलाव और परिवर्तन के मूड में है ।और बिहार में परिवर्तन होकर रहेगा, क्योंकि बिहार की जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है।

इन्होंने आगे कहा कि माई -बहिन मान योजना के प्रति बिहार की महिलाओं में काफी उत्साह है और महिलाएं इस बात के प्रति संकल्पित है की महागठबंधन की सरकार बनेगी तो उन्हें आर्थिक न्याय और सहयोग मिलेगा।

इन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर मकर संक्रांति के दिन यानि 14 जनवरी 2026 को माई -बहिन मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में एक मुश्त बारह महीने की राशि तीस हजार रुपया दिया जाएगा।

श्री तेजस्वी ने कहा कि सभी जीविका दीदियों और अन्य समूह के कैडर की दीदियों को दो हजार रुपयाह प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। और सभी जीविका कम्युनिटी मोबिलाइजर्स दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा।और उनके लिए प्रतिमाह तीस हजार रुपए निर्धारित किए जाएंगे। साथ ही उनके द्वारा लिए गए ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा तथा दो वर्षों तक बिना ब्याज के ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जीविका कैडर के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को भी मानदेय प्रदान किया जाएगा। और पांच लाख रुपए तक का बीमा तमाम दीदियों के लिए किया जाएगा।

इन्होंने आगे कहा कि पुरानी (ओल्ड) पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। जितने भी सरकारी कर्मचारी है उनकी ट्रांसफर और पोस्टिंग 70 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी।
श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि किसानों को धान और गेहूं का समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस का लाभ दिया जाएगा। जहां किसानों को धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा बोनस के रूप में प्रति क्विंटल तीन सौ रुपए दिए जाएंगे । वहीं गेहूं पर भी समर्थन मूल्य के अलावा चार सौ रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाएंगे। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराया जाएगा। सभी पैक्सों और व्यापार मंडल के अध्यक्ष को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। और 8463 पैक्सों के लिए मानदेय का भुगतान किया जायेगा।

इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो श्री मुकेश साहनी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव एवं प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।
#राजद #लालूप्रसादयादव #तेजस्वीयादव #राबड़ीदेवी #मंगनीलालमंडल #अब्दुलबारीसिद्दिकी #डाॅ0उर्मिलाठाकुर
#रणविजयसाहू #शक्तिसिंहयादव #सुरेंद्रप्रसादयादव
#अभयकुशवाहा #संजययादव #शिवानंदतिवारी #एजाजअहमद #उदयनारायणचौधरी #वृषिणपटेल #डाॅ0तनवीरहसन #आलोककुमारमेहता #मधुमंजरी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
