*नीतीश कुमार ने याद दिलाया सामाजिक न्याय के सपनों को साकार करने का संकल्प*

रविंद्र कुमार,संपादक /समस्तीपुर (बिहार)/24 अक्टूबर 2025 :: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कर्पूरी ग्राम, समस्तीपुर पहुंचकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला।
नीतीश कुमार ने कहा कि राजनीति में शुचिता, सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

नीतीश ने बताया कि शुरू से ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की जा रही थी, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने नजरअंदाज किया। मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ही उन्हें यह सम्मान दिया। उन्होंने राजद और महागठबंधन पर निशाना साधा कि कुछ लोग खुद को जननायक बताकर असली जननायक का अपमान कर रहे हैं, जबकि उनके सहयोगी चुप हैं।

नई पीढ़ी को याद दिलाते हुए नीतीश बोले कि 1978 में कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। राजद के नेता भी अति पिछड़ों के आरक्षण के खिलाफ रहे। 1978 में पिछड़ों को 8% और अति पिछड़ों को 12% आरक्षण मिला। 1993 में मंडल कमीशन की तर्ज पर बदलाव के प्रयास पर नीतीश ने विरोध किया था।

2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद पंचायतों में महिलाओं और अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया। पिछले चार पंचायत चुनावों में लाखों महिलाओं और वंचितों को नेतृत्व मिला, जिससे उनका सम्मान बढ़ा। 20 वर्षों में ‘न्याय के साथ विकास’ नीति से वंचित तबकों का उत्थान किया। कर्पूरी के सपनों को साकार करने का प्रयास जारी रहेगा।

#नीतीश_कुमार #कर्पूरी_ठाकुर #भारत_रत्न #नरेंद्रमोदी # #रामनाथठाकुर #सामाजिक_न्याय #एनडीए_सरकार #बिहार_आरक्षण #महागठबंधन_विरोध #वंचित_उत्थान #पंचायत_आरक्षण #मोदी_नेतृत्व #राजीवरंजनप्रसाद
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
