*नीतीश कुमार ने बैरिया में मेट्रो टर्मिनल का निरीक्षण किया*

पटना /20 अगस्त 2025 :: नीतीश कुमार ने बैरिया में मेट्रो टर्मिनल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मेट्रो टर्मिनल से शहर के यातायात सुधारने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुविधाजनक सेवा मिलेग।

इस दौरान बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात् जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। हमलोगों का लक्ष्य है कि पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल) में मेट्रो रेल का परिचालन सितंबर माह तक आरंभ हो जाए। इससे पटना के लोगों को आवागमन हेतु एक नया सुरक्षित और तेज विकल्प मिल जाएगा, जिससे उन्हें आवागमन में और अधिक सुविधा होगी।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव एवं साफ-सफाई होगी। यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जाएगा।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता एवं अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
#नीतीशकुमार #मेट्रोटर्मिनलनिरीक्षण #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह 
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
