*सिंगर जुबीन गर्ग की फ़िल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31अक्टूबर को रिलीज,असम के सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़*

**बोंगाईगांव, तिलक चंद्र प्रसाद / 04 नवंबर 2025**:: सिंगर जुबीन गर्ग की फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ ने रिलीज होते ही असम के दिलों को छू लिया। 31 अक्टूबर से सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़—खासकर निचले असम के बोंगाईगांव में जोलीमैक्स हॉल तो जुबीन के अनुरागी दर्शकों से लबालब। हर शो में आंसू, सिसकियां… फिल्म की भावुक कहानी—अलगाव की पीड़ा, प्रेम की तड़प—दर्शकों को इतना रुला रही कि लोग बाहर निकलते ही आंखें पोंछ रहे। “जुबीन दा की आवाज ने दिल चीर दिया,” कहते एक दर्शक का आंसुओं से गला भरा गया.

लेकिन खुशी में आई एक कड़वाहट—जोलीमैक्स के दूसरे हॉल में अचानक तकनीकी खराबी से शो रुक गया। दो हॉल वाले इस मल्टीप्लेक्स में एक बंद होने से सैकड़ों फैंस नाराज, कुछ रो-रोकर लौटे। दिल टूटा उन अनुरागियों का, जो जुबीन की जादुई दुनिया में खोना चाहते थे।

लेकिन आज, 04 नवंबर से खराबी को प्रबंधन द्वारा ठीक कर दिया गया.फिर शुरू हुए शो और फिर दर्शकों भीड़ लौट आई। जोलीमैक्स ने माफी मांगी, वादा किया बेहतर व्यवस्था करने का।

फिल्म की सफलता जुबीन के संगीत से जुड़ी—उनकी गीतों ने असमिया सिनेमा को नई धुन दी। दर्शक कहते हैं , “यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, जिंदगी का आईना हैं ।”

रिलीज के चार दिन में टिकटें चट,यह फ़िल्म भावनाओं का तूफान हैं. असम के हर कोने से सैलाब, यह फिल्म सिर्फ सिनेमा नहीं—दिल की पुकार बन गई।

#रोई_रोई_बिनाले #जुबीन_गर्ग #असम_सिनेमा #भावुक_फिल्म #जोलीमैक्स_खराबी #दर्शकों_के_आंसू #असमिया_रिलीज #सिंगर_की_डेब्यू #बोंगाईगांव_भीड़ #फिल्मी_भावनाएं
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
