**’कांग्रेस का हाथ – देशद्रोहियों का साथ’– विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विहिप**

रविन्द्र कुमार, संपादक /नई दिल्ली /05 नवंबर 2025 :: दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने वाले जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को बेकसूर बताकर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ‘कांग्रेस का हाथ – देशद्रोहियों का साथ’ हैं। 
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही मे कहा कि उमर खालिद बेकसूर है उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। PhD स्कॉलर है और किसी मापदंड में राष्ट्रद्रोही नहीं है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

उन्होंने आगे कहा कि कौन नहीं जानता कि यह वही खालिद है जो जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय में अपनी गैंग के साथ ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह’ जैसे देश द्रोही नारे लगाकर भारत को खंड-खंड करने के दिवास्वप्न देख रहा था। किसे नहीं पता कि फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पार्षद और अन्य अनेक इस्लामिक जिहादियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक किए गए हमलों में दो पुलिस अधिकारियों के साथ दर्जनों हिंदुओं की हत्या कर दी गई थी।

फिर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, संसद तथा पूर्व महा सचिव व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ये जिहादी हमलावर ठीक उस समय बेकसूर नजर आ रहा है जब दिल्ली का न्यायालय उसे सजा सुनाने ही वाला है। उस पर सुनवाई पूरी कर ली गई है।

इस बयान के माध्यम से न सिर्फ पार्टी की जिहादी तुष्टिकरण की नीति का पर्दाफाश हुआ है अपितु पार्टी द्वारा न्यायालय में लंबित मामलों में अनुचित दबाव की सोची समझी चाल भी उजागर हुई है। न्यायालय के निर्णय से पहले कांग्रेस ने अपना निर्णय सुना दिया है।

हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। दिग्विजय सिंह हमेशा आतंकवादियों को जी, बेचारा , बेकसूर और मासूम कहकर बुलाने वाली उस पार्टी के नेता हैं जिसकी पूर्व अध्यक्षा को तो किसी आतंकी के मारे जाने पर रात को नींद भी नहीं आती थी। कांग्रेस पार्टी को शर्म करनी चाहिए.

#IndianNationalCongress #Umarkhalid #राहुलगान्धी #Digvijaysingh #विश्वहिंदूपरिषद #दुर्गावाहिनीमातृशक्ति #बजरंगदल #आलोककुमार #संपतराय #बजरंगबागड़ा #डॉआरएनसिंह #विनोदबंसल #प्रज्ञाम्हला #परशुरामकुमार #अम्बरीषसिंह #डॉमधुवर्मा #चंद्रकांतरायपत #मिथलेश्वरमिश्र #संतोषसिसोदिया #डॉशोभारानीसिंह #कैलाशकेसरी #वीरेंद्रविमल #अखिलेशसुमन #सुषमाअग्रवाल #डॉभावनाझा #प्रकाशरंजन #गौरवअग्रवाल #चितरंजनकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
