*वोट के लिए देश और बिहार की अस्मिता का सौदा करने में जुटी राजद-कांग्रेस* : *विजय कुमार सिन्हा*

विजय सिंह /पटना 07 सितंबर 2025 :: जम्मू कश्मीर के हजरत बल दरगाह में शिलापट्ट पर उत्कीर्ण अशोक स्तंभ के चिह्न को ताड़े जाने की घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रक्रिया देते हुए उसकी भर्त्सना की है ।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के ‘हजरत बल दरगाह’ में केवल अशोक स्तंभ का राजचिह्न खंडित नहीं बल्कि भारत की अस्मिता को पामाल करने का कुत्सित प्रयास हुआ है । धार्मिक मान्यता की आड़ में कट्टरपंथी सोच के लोगों ने भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का प्रयास किया है । दुनिया का कोई भी मत ‘राष्ट्रधर्म’ की अवमानना कर ‘धार्मिक पहचान’ की अभिव्यक्ति करना नहीं सिखाता.इसलिए यह घटना पूरी तरह से उन्मादी तत्वों द्वारा देशद्रोह की मंशा से प्रेरित घटना है.

श्री सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है । इनके नेता चाहे राहुल गांधी हों या फारूख और उमर अब्दुल्ला हों बार-बार अपने हाथों में संविधान लहराते नजर आते हैं । लेकिन इस घटना पर संज्ञान लेने के बजाए उमर अब्दुल्ला बाकायदा इस उन्मादी हरकत का बचाव कर रहे हैं । यह संविधान और उसकी संप्रभुता को तार-तार करने वाली शर्मनाक सोच है ।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। यह कोई पाकिस्तान और अफगानिस्तान नहीं है जहां भारत की सांस्कृतिक और राजकीय विरासत को खंडित होने दिया जाएगा ।लेकिन कट्टरपंथियों को शह देने वाले इंडी गठबंधन के लोग तुष्टिकरण के आधार पर ‘वोट के सौदागर’ बनकर उन्मादियों का समर्थन कर रहे हैं ।

चंद वोटों के लिए ‘इस्लामिक स्टेट’ की मानसिकता को बढ़ावा देने वाले लोग आने वाले दिनों में क्या लाल किले पर भी पाकिस्तान का झंडा लहराना चाहते हैं ? क्योंकि उसका निर्माण भी इस्लाम को मनाने वाले एक मुगल शासक ने कराया था ।

श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस-राजद और इंडी गठबंधन के लोग बताएं क्या वे भारत में संविधान की जगह शरिया का शासन लाने में जुटे हैं ? बीते दिनों इनके नेता तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल में बिहार के लोगों को अपमानित कर देश में क्षेत्रवादी उन्माद फैला रहे थे । अब तुष्टिकरण की आड़ में धार्मिक कट्टरवाद को आंच दे रहे हैं ।बिहार में कांग्रेस, राजद और वाम दलों को तो मानो सांप सूंघ गया है । ये सभी मौन सहमति वाली चुप्पी साधकर बैठे हैं ।
सत्ता पाने की हवस में उन्माद, अराजकता और उग्रवाद फैलाने की अपनी आदत पर लगाम लगाकर इनके शीर्ष नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए । पूरा देश चाहता है कि जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार हजरत बल की घटना के सूत्रधारों पर कठोर कार्रवाई करे । भारत और बिहार के लोग देश की एकता और अस्मिता पर लगातार हो रहे हमलों को कतई स्वीकार नहीं करेंगे ।

#हजरतबलदरगाह #जम्मूकश्मीर #शिलापट्ट #अशोकस्तंभ# इस्लामिकस्टेट #भाजपा #एनडीए #नरेंद्रमोदी #नीतीशकुमार #राजनाथसिंह #अमितशाह #रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन, #अभिषेककुमार, #अमृताभूषणराठौड़, #महापौर #सीतासाहू #रेशमीचन्द्रवंशी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
साहित्यJuly 16, 2026*पुनीता कुमारी श्रीवास्तव की नई कविता ‘मन की उलझनें और अंतरद्वंद’ में जीवन के गहन दर्शन की झलक*
राजनीतीJuly 16, 2026*JDU का राजद पर तीखा हमला: राजीव रंजन बोले- लालू परिवार की राजनीतिक छवि हुई धूमिल, विश्वसनीयता पर संकट*
राजनीतीJuly 13, 2026*”प्रशांत किशोर चुनौती नहीं”: बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और पीके के राजनीतिक भविष्य पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा बयान*
मनोरंजनJuly 12, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजी नाटक “कफ़न” की गूँज, LBFC ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पटेल ने कलाकारों के लिए किया बड़ा ऐलान*
