*भाजपा में शामिल होने और बिहार की राजनीती में आने की अटकलें हुई तेज*

युधिष्ठिर महतो /पटना /19 अगस्त 2025 :: बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रत्येक राजनितिक दल को अपने नीतियों को प्रसारित करने के लिए एक सेलिब्रिटी की आवश्यकता होती है…. और पार्टी के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए…अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सिनेमा के अभिनेता अभिनेत्री से बढ़िया सेलिब्रिटी कौन हो सकता है ? इस कड़ी में आज पाखी हेगड़े ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी से औपचारिक मुलाकात की हैं, जिसके बाद उनके बिहार की राजनीति में पाखी हेगड़े की एंट्री की अटकलें काफी तेज हो गई हैं।
आपको बता दें कि 2 महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर आजकल बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राजनीतिक पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिलने वाला है। इस चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। अधिकतर भोजपुरी सेलेब्स बीजेपी में हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेता रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े राजनीति में एंट्री करने की चर्चा जोरों पर होने लगी है।

गौरतलब है कि पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा है कि ‘आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, सौभाग्य से भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के चाणक्य, बिहार के उपमुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक, श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर आशीर्वाद लिया! उनका मार्गदर्शन मिला !’

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयो का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। “सबका साथ, सबका विकास” जैसी इनकी नीतियों से मैं बहुत प्रभावित हूँ! धन्यवाद, सादर आभार श्री सम्राट चौधरी जी’।

पाखी हेगड़े की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि वो राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। कई फैंस ने तो सवाल भी किया है कि क्या वो बीजेपी में शामिल हो रही हैं? हालांकि, उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन अगर बिहार चुनाव से पहले ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति में ये बड़ा टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है। क्योंकि पाखी हेगड़े भोजपुरी का बड़ा नाम हैं और यूपी से लेकर बिहार तक में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी दर्शकों के बीच वो एक दशक से ज्यादा समय से कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि पाखी हेगड़े ने सिल्वर जुबली ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फ़िल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थीं। तब से लेकर अब तक अनगिनत सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी, गुजराती, मराठी सहित साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। वे फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ समाजसेवा में भी भरपूर समय देती हैं। वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहती हैं। वे बिहार को अपना कर्मभूमि मानती हैं। इसलिए अक्सर वे पटना, बिहार का दौरा करती रहती हैं। 
हालांकि अभी तक भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उनकी एंट्री की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह माना जा रहा है कि जल्द ही वे भाजपा से जुड़ सकती हैं और बिहार की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकती हैं। 
#Bhojpuriactress #PakkhiHegde #SamratChoudhary #BJP #BhojpuriCinema #biharPolitics #Ravikishan #Manojtiwari
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
