June 3, 2026

*आडिशन में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल*

रांची/19 अगस्त 2025 :: रांची शहर फैशन और ग्लैमर सिटी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।किसी बड़े महानगर के तर्ज पर अब रांची में भी कई बड़े फैशन,फ़िल्म, मनोरंजन व कला से जुड़े कोई न कोई बड़ी कार्यक्रम आयोजित होते ही रहते हैं। रविवार को भी रांची में मिस व मिसेज झारखंड 2025 ऑडिशन का होटल बीएनआर चाणक्य,रांची में किया गया। आईसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित मिस व मिसेज झारखंड -2025 (सौंदर्य स्पर्धा) का ऑडिशन ऑनलाइन व ऑफलाइन किया गया।

ऑडिशन में झारखंड भर से 250 प्रतिभागी शामिल हुई जिसमें जमशेदपुर, हजारीबाग, रांची व झारखंड के अन्य जिलों से प्रतिभागियों ने ऑडिशन में भाग लिया। ये ऑडिशन अविवाहित व महिलाओं के लिए ही था और ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी भावनाओं को साझा किया। इस दौरान कंटेस्टेंट को कैटवॉक राउंड,एक्स फैक्टर राउंड,आई क्यू राउंड,इंट्रोडक्शन राउंड इत्यादि से गुजरना पड़ा, जिसमें प्रतिभागियों के उत्साह और कौशल ने सभी जजेज को हैरान कर दिया।

7 सितंबर को मिस व मिसेज झारखंड 2025 का फाइनल आयोजित होने है। 2025 के मिस व मिसेज झारखंड की घोषणा भव्य कार्यक्रम के बीच होगी जहाँ फाइनलिस्ट को मिसेज वर्ल्ड, मिस इंडिया, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ व हजारों दर्शको के सामने एक भव्य कार्यक्रम में रैंप वॉक का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें ग्रूमिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऑडिशन और ओरिएंटेशन सेशन में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को कोई एक निर्धारित परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य है।

See also  संस्कृति मैरेज गार्डन, पटना में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "ढिंढोरा" का पहला पोस्टर किया गया रिलीज

इस वर्ष का आयोजन स्टॉप वॉयलेंस अगेंस्ट वीमेन के थीम पर आयोजित है आईसब्रेकर ओशियन विजन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस ऑडिशन में चयनित व इस पेजेंट के विनर को रूफ फाउंडेशन के सौजन्य से झारखंड भर में नारी के उत्थान के लिए एक ब्रांड अम्बेसडर के रूप में विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर गांव समाज में सैनेटरी पैड वितरण और इस विषय में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य है और यह कदम महिला सशक्तिकरण के तरफ उठाया जाने वाला एक और बड़ा कदम होगा।

इस आयोजन के निर्णायक मंडल में सदस्य के रूप में मिस झारखंड 2025 आराधना कुमारी सिंह, वसीम आलम, प्रियंका जयसवाल,आरिफ बट्ट, बलराम शाहू सहित कई लोग मौजूद रहें।इस कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया।

#मिसवमिसेजझारखंड2025 #प्रवीणसिन्हा #आराधनाकुमारीसिंह, #वसीमआलम #प्रियंकाजयसवाल ब #बलरामशाहू #आरिफबट्ट

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *