*संस्कृति मैरेज गार्डन, पटना में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ढिंढोरा” का पहला पोस्टर किया गया रिलीज*

युधिष्ठिर महतो /पटना /29 जुलाई 2025 :: बहुचर्चित फ़िल्म “ढिंढोरा” का पहला पोस्टर एक शानदार कार्यक्रम कर जारी किया गया। जो रामा गणेश फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस पोस्टर लॉन्च इवेंट का आयोजन संस्कृति मैरेज गार्डन न्यू भूपतिपुर में किया गया।जहाँ फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम, मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों और प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

फ़िल्म के निर्मात्री मैडम के.के और निर्देशक अनिल कमल चौहान हैं। वहीं फ़िल्म के प्रमुख कलाकार आदर्श आंनद, राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), चांदनी क्वीन (झबरी) ने मंच पर पोस्टर का अनावरण किया। 
इस फ़िल्म में छायांकन अमिताभ चंद्रा का है। संवाद राजा ठाकुर ने लिखा है। कार्यक्रम में जैसे ही पोस्टर को परदे पर प्रदर्शित किया गया।दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर निर्देशक अनिल कमल चौहान ने कहा, “यह फ़िल्म केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि एक अनुभव है जिसे दर्शकों तक लाया जा रहा हैं। पहला पोस्टर एक झलक है।”

मुख्य अभिनेता – अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “इस फ़िल्म ने मेरे करियर को एक नई दिशा दी है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।”

फ़िल्म “ढिंढोरा” एक कॉमेडी रोमांटिक, एक्शन, ड्रामा फ़िल्म है।
#फ़िल्म #ढिंढोरा #मैडमकेके #अनिलकमलचौहान #आदर्शआंनद #अमिताभचंद्रा #प्रियंकामहाराज
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 18, 2026*’विकसित बिहार’ के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम: MIT मुजफ्फरपुर के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीAugust 11, 2026*₹144 करोड़ से ₹2,844 करोड़ पहुंचा बिहार का कृषि निर्यात:जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया नीतीश कुमार के विजन का परिणाम*
मनोरंजनAugust 11, 2026*पटना में रंगदर्शकों पर छाया ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जादू: हास्य और व्यंग्य के बीच ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा प्रस्तुत*
शिक्षाAugust 11, 2026*आईटीआई बिहियां, भोजपुर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ:मनोचिकित्सक डॉ. बिंदा सिंह ने दी करियर-स्ट्रेस से निपटने की सीख*
