*हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग लेंगी*

रविन्द्र कुमार, संपादक /पटना /18 अगस्त 2025 :: बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा।

इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग लेंगी।यह टूर्नामेंट एशिया की टॉप 6 टीमों के साथ मेजबान भारत और एएचएफ कप से क्वालीफाई करने वाली 2 टीमें शामिल होंगी, कुल 8 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम 2026 के हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी।

आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ एवं ‘ट्रॉफी’ का अनावरण करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह आयोजन बिहार को खेल जगत में नई पहचान देगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा। राजगीर हॉकी स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है, जो बिहार की खेल संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इससे पहले इस मैदान पर 2024 में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित हुई थी, जिसमें भारत विजेता बना था.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्रीg सम्राट चौधरी और अन्य पदाधिकारी मैजूद थे.
ऐसे आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया, ओमान, बांग्लादेश समेत अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। एशिया कप का आयोजन बिहार के लिए खेल, पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से बड़े फायदे लेकर आनेवाला हैं ।

#हीरोएशियाकप2025 #सम्राटचौधरी #नीतीशकुमार
#सूचनाएवंजनसंपर्कविभाग #पटना #बिहार #उमेशसिंहकुशवाहा #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार #सैयदनजमइकबाल #श्रवणकुमार #जयंतराज #सुनीलकुमार #लेसीसिंह #जमाखान
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
