विजय सिंह / 04 अक्टूबर 2024 :: निर्माण विभाग डबल इंजन की सरकार में सुगम यातायात की व्यवस्था करने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सभी अंचलों में प्रगतिशील एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पथ निर्माण विभाग का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात् कम समय में 90 से अधिक योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यालय स्तर से सभी अंचलों में कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि योजना मद में सीमित संसाधन के बावजूद विभाग महत्वपूर्ण योजनाओं को चिन्हित कर कार्य कर रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा बिहार राज्य को पथ निर्माण प्रक्षेत्र में सहयोग के रूप में बड़ी gggíyh प्राप्त हुई है जिससे कार्यों को गति मिलेगी। 
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राशि की उपलब्धता के संबंध में विभाग महत्वपूर्ण योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन कर अनुमानित लागत राशि का आकलन कर रहा है, जिसपर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। 
- G उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि उत्तर बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सतत् निगरानी का निदेश दिया गया है। बिहार में बाढ़ की समस्या का भौगोलिक कारण है। नेपाल में भारी वर्षा की स्थिति में बिहार के मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस वर्ष वर्षा भी काफी अधिक हुई है, किन्तु आम जन को पूर्व के वर्षों में हुए नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा है।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में पथों का निर्माण सम्पूर्ण बिहार में हुआ है। इसका परिणाम है कि बाढ़ प्रभावित अधिकांश जिलों में भी राहत सामग्री सड़क मार्ग से उपलब्ध कराना संभव हो पा रहा है।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को 20 वर्ष पूर्व के समय आयी बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए, जब आम जनों को कितनी समस्या होती थी। नेता प्रतिपक्ष को अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहिए, जबकि वे विदेश में छुट्टियाँ मना रहे हैं। बिहार की जनता यह सब देख रही है।
😂
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि बरसात के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पथों एवं पुल/पुलियों का स्थलीय निरीक्षण अविलंब कराकर उनकी मरम्मति का कार्य कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि बिहार के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति रहती है तो कुछ इलाके सुखे की चपेट में रहती है। बिहार की नदियों को जोड़े जाने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य किया जा रहा है। केन्द्र सरकार का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। मैं आशा करता हूँ कि आगामी वर्षों में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान राज्य सरकार कर सकेगी।
#भाजपा #एनडीए #नरेंद्रमोदी #राजनाथसिंह #अमितशाह #रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन, #अभिषेककुमार, #अमृताभूषणराठौड़, #महापौर #सीतासाहू #रेशमीचन्द्रवंशीपथ

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीJune 1, 2026*जदयू में संगठनात्मक हलचल: 21 जून को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लगेगी औपचारिक मुहर*
मनोरंजनMay 26, 2026*’सांसें कम हो गईं…’: सुमन पांडेय ने बताया कैसे फिल्म के एक डायलॉग ने बदल दी उनकी सोच*
राजनीतीMay 26, 2026*मुजफ्फरपुर: कला और राष्ट्रवाद का संगम, रमेश रत्नाकर ने बढ़ाया भाजपा की ओर कदम*
मनोरंजनMay 18, 2026*कांस फिल्म फेस्टिवल में चमका बिहार: बिहारी कलाकारों से सजी फिल्म ‘आइडल’ की वैश्विक मंच पर धूम, बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर*
