*जनपथ न्यूज़ एंड व्यूज ने अपना चौथा वार्षिकोत्सव सह आर्यभट्ट सम्मान 2024 का किया आयोजन*

पटना/21 सितंबर 2024 :: जनपथ न्यूज़ एंड व्यूज ने अपना चौथा वार्षिकोत्सव सह आर्यभट्ट सम्मान 2024 का आयोजन पटना के होटल चाणक्य के दरबार हॉल में किया.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय तार किशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. जनपथ न्यूज़ एंड व्यूज के वार्षिकोत्सव सह आर्यभट्ट सम्मान 2024 में विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना उच्च न्यायलय के अधिवक्ता उपेंद्र प्रसाद, बिहार राज्य बार कॉउन्सिल पटना के विशेष लोक अभियोजक सह सदस्य अनुशासन समिति शिव कुमार यादव, पटना उच्च न्यायलय के अधिवक्ता श्रीमती वीणा कुमारीजयसवाल व कृषय बायोफ्यूल्स के निदेशक शिवशंकर विक्रांत ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. 
जनपथ न्यूज़ एंड व्यूज के मुख्य संपादक राकेश कुमार कार्यक्रम में आये अतिथियों का बुके और अंग वस्त्र से सम्मानित व स्वागत किया और आर्यभट्ट सम्मान 2024 में पत्रकारिता के क्षेत्र से, समाज सेवा के क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से, वकालत के क्षेत्र व अन्य क्षेत्रो से कई लोगो को सम्मानित किया गया.

पत्रकारिता के क्षेत्र से नक्षत्र न्यूज़ चैनल के एडिटर श्रीकांत प्रत्युश, ज़ी न्यूज़ बिहार झारखंड के ब्यूरो चीफ रजनीश, के संपादक कौशलेंद्र प्रियदर्शी , यू एन आई के सब एडिटर प्रेम कुमार व अन्य लोगो को सम्मानित किया गया.
समाज सेवा के क्षेत्र से संजय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया, जो पूर्व लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी व समाजसेवी और ग्रामीण साक्षरता मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बैग का वितरण भी कर रहे हैं.कोरोना काल में भी बहुत कुछ किया.
समाजसेवी पीके चौधरी, रितेश कुमार सिंह ,दीपशिखा सिंह चौहान, विलास कुमार व अन्य कई लोगो को आर्यभट्ट सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया. जनपथ न्यूज़ एंड व्यूज के मुख्य संपादक राकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया.

#जनपथन्यूज़एंडव्यूज #आर्यभट्टसम्मान2024 #तारकिशोरप्रसाद #राकेशकुमार

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
