युधिष्ठिर महतो /चंदौली (बनारस)/21 दिसंबर 2024 :: अभिनेता अरविंद पांडेय इन दिनों हिंदी फिल्म “बेटी सौभाग्य से होती है” की शूटिंग में व्यस्त है और जल्दी ही एक भोजपुरी फिल्म भी करने वाले हैं।
चंदौली के विभिन्न खूबसूरत लोकेशंस पर इस फिल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से लगातार जारी हैं।अरविंद ने बताया कि बनारस के लोकेशन बहुत ही आकर्षक और लुभावने हैं।इसकी खूबसूरती और सुंदरता के चर्चे की वजह से टीम यहां शूटिंग कर रहीं हैं।
मुख्य अभिनेता का किरदार अरविंद का हैं।जो फैमिली ड्रामा लव स्टोरी पर आधारित है।अरविंद दो नायिकाओं के साथ प्यार मोहब्बत करते नजर आयेंगे ।वहीं पत्नी और प्रेमिका की भूमिका में दो नायिका दिखेंगे।इससे पहले भी अरविंद की कई फिल्में आ चुकी हैं।निर्देशक अनिल राज के निर्देशन में फिल्मांकन किया जा रहा हैं।जिन्होंने पहले भी कई फिल्मों का निर्देशन किया हैं।
मुख्य कलाकार अरविन्द पाण्डेय,इच्छा सिंह,संगीता तिवारी,मीनाक्षी सिंह,अवधेश उज्जेन (मुखिया जी),संजय कुमार,सुमित शाह,अंजू मखसोधन,प्रिया मोनू सिंह,शमशाद,आर्दश एवं अन्य हैं।फिल्म में भरपूर कॉमेडी,फैमिली ड्रामा हैं।
जो मनोरंजक व पारिवारिक हैं।जय मां गंगा फिल्म के बैनर तले बन रही इस हिंदी फिल्म के निर्माता डॉ लकी एवं अनु निषाद,निर्देशक अनिल राज,सहायक निर्देशक अनुरोध गुप्ता,डीओपी छोटू बाबा,लेखक अरविन्द यादव और प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।
#अभिनेता #अरविंदपांडेय #हिंदीफिल्म #बेटीसौभाग्यसेहोतीहै #इच्छासिंह #संगीतातिवारी #मीनाक्षीसिंह,
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
