*लालू-राबड़ी की सरकार ने 15 वर्षों के शासन में कभी महिलाओं का भला नहीं किया : सुमित कुमार सिंह*

पटना 20 दिसंबर 2024 :: आज शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चैधरी एवं माननीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर पार्टी के माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं वरीय नेता प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी मौजूद रहे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्री अशोक चैधरी ने गुरुवार को सांसद भवन परिसर में हुए धक्का-मुक्की की घटना को निंदनीय बताया और कहा कि इस प्रकार की घटना हमारे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष जनता में भ्रम फैलाने के लिए माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है.
लेकिन सोशल मीडिया के दौर में उनका यह मंसूबा कभी सफल नहीं होगा। पूरे देश की जनता ने श्री अमित शाह के भाषण को अच्छे से सुना और समझा है कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक डाॅ0 भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से वंचित रखा था। 1990 में जब गैर-कांग्रेसी सरकार बनी तब डाॅ0 अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया और उस समय के तत्कालीन सरकार में हमारे नेता श्री नीतीश कुमार केन्द्रीय मंत्री थे। साथ ही श्री अशोक चैधरी ने कहा कि राजद की सरकार में बीपीएससी की क्या गरिमा थी भी यह जगजाहिर है।
माननीय मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भी लालू-राबड़ी की सरकार ने आधी आबादी का भला नहीं किया। आज वही लोग 2,500 रुपये का झांसा देकर महिलाओं को गुमराह करना चाहते हैं लेकिन उनकी यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।
#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा #संजयकुमारझा #रामनाथठाकुर #विजयकुमारचौधरी #श्रवणकुमार #विजेंद्रप्रसादयादव #अशोकचौधरी #ललनसिंह #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #केंद्रसरकार #नरेंद्रमोदी #अमितशाह #भाजपा #नीतीशपटेल #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
राजनीतीAugust 26, 2026*चुनाव सुधार पर व्यापक जनआंदोलन की जरूरत, धनबल और परिवारवाद की बंधक बनीं विधायिकाएं: डॉ. संजय रघुवर*
सम्मानAugust 23, 2026*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में 29 नवंबर को सजेगा ‘विराट महासमागम’*
राजनीतीAugust 22, 2026*बिहार में प्रशासनिक अराजकता: अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल उल्लंघन पर राजद का हमला, एजाज अहमद बोले— ‘लोक पर हावी हुआ तंत्र’*
अध्यात्मAugust 20, 2026*’वंदे मातरम’ के गायन पर गहराया राजनीतिक घमासान: विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कांग्रेस पर लगाया राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप*
