*त्वरित औद्योगिक विकास के लिए पूरी तरह तैयार है बिहार : विजय कुमार सिन्हा*

विजय सिंह /पटना/ 20 दिसंबर 2024 :: बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में NDA सरकार के सतत प्रयासों से आज हमारा राज्य निवेशकों के लिए उपयुक्त गंतव्य बनने की राह पर है । यही वजह है कि बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 में देश के विविध भौगोलिक और आर्थिक क्षेत्र उद्यमी न केवल जुटे बल्कि राज्य सरकार के साथ 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए ।
श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट में खाद्य प्रसंस्करण, परंपरागत ऊर्जा क्षेत्रों के साथ-साथ नवीकरणीय एवं क्रिटिकल ऊर्जा से जुड़े प्रस्ताव पर भी निवेश सहमति मिली है । देश की नामचीन कंपनियों ने राज्य में निवेश की दिलचस्पी दिखाई है । जिससे राज्य के औद्योगिक परिदृश्य पर व्यापक प्रभाव होने जा रहा है ।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि 2005 में NDA के शासन में आने के बाद बुनियादी ढांचे और सामाजिक सेवाओं का आच्छादन लगातार बढ़ाया गया । वित्तीय अनुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ मानव संसाधन, श्रम संसाधन का उत्तरोत्तर विकास किया गया । आज नीति आयोग सहित विभिन्न रिपोर्ट इस बात की गवाही देते हैं । आज हम विकास के अगले सोपान में औद्योगिक विकास के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के साथ-साथ पूरे देश में समग्र विकास को लेकर बन रहे सकारात्मक माहौल को देखकर राजद-कांग्रेस के नेताओं के कलेजे पर सांप लोट रहा है । जहां केंद्र में राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस शब्दों की हिंसा से आगे बढ़कर शरीरिक हिंसा पर उतर आई है । वहीं राज्य में तेजस्वी झूठे दावों और वादों के आइकन बनने पर तुले हैं । वो आज युवाओं , नौजवानों को भड़काकर राज्य में एक बार फिर अराजकता का वातावरण बनाने में लगे हैं ।

श्री सिन्हा ने कहा कि NDA और इंडी गठबंधन में यही बुनियादी फर्क है । हम समरसता के साथ विकास में विश्वास करते हैं । और वो लोग समाज को विभाजन की आग में झोंक कर सत्ता हासिल करने की जुगत में रहते हैं । केवल बीते एक वर्ष की ही उपलब्धियों की बात करें तो हमने वृहत और सामरिक महत्त्व के खनिजों के उत्खनन की दिशा में कदम बढ़ाया है । फिल्म प्रोत्साहन की देश की अद्यतन नीति लेकर आए हैं ।
निवेश प्रोत्साहन नीति के साथ-साथ पर्यटन नीति के समुचित क्रियान्वयन में जुटे हैं । इसी प्रकार हम नई आईटी और स्टार्ट अप नीति के साथ फूटलूज उद्योग को बढ़ावा देने में लगे हैं । वहीं दूसरी तरफ हताशा में डूबा विपक्ष नकारात्मक नैरेटिव गढ़ने में जुटा है । बार-बार जनता द्वारा नकारे जाने के बावजूद ये लोग अपने विभाजनकारी एजेंडे को लिए घूम रहे हैं ।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार ने न्याय और सुशासन के साथ विकसित बिहार बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है । जिसमें बिहार में औद्योगिक संभावनाओं को गति देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ-साथ पूरी केन्द्र सरकार प्रतिबद्धता के साथ मदद भी कर रही है । निश्चित रूप से इन सबके प्रभाव से आने वाले दिनों में सूबा आकर्षक निवेश गंतव्य बनकर उभरेगा ।

#भाजपा #एनडीए #नरेंद्रमोदी #राजनाथसिंह #अमितशाह #रविशंकरप्रसाद #विजयकुमारसिंहा #सम्राटचौधरी #ऋतुराजसिन्हा, #भीखूभाईदलसानिया, #अरुणसिन्हा, #डॉऱणवीरनंदन, #अभिषेककुमार, #अमृताभूषणराठौड़, #महापौर #सीतासाहू #रेशमीचन्द्रवंशी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
