*एक राष्ट्र एक चुनाव राष्ट्रहित में, विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण-राजीव रंजन*

पटना /17 दिसंबर 2024 :: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) की सहमति वन नेशन वन इलेक्शन पर पहले से ही है । इस बिल पर विपक्ष का लोकसभा में रवैया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।
इस फैसले से लोकतंत्र में मजबूती आएगी एवं सरकार की योजनाओं और नीतियों में निरंतरता बनी रहेगी । उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव में होने वाली फिजूल खर्ची पर भी रोक लगेगी।

श्री प्रसाद ने कहा कि आजादी के बाद छठे दशक के उत्तरार्ध तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होते थे । असमय राज्य सरकारों के पतन एवं विधानसभाओं के चुनाव की वजह से हर समय देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव होने लगे।
उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर से यह लागू होता है तो भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और निर्वाचन तंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में कारगर साबित होगी।
#जदयू #नीतीशकुमार #उमेशसिंहकुशवाहा
#संजयकुमारझा #रामनाथठाकुर #विजयकुमारचौधरी #श्रवणकुमार #विजेंद्रप्रसादयादव #अशोकचौधरी #ललनसिंह #राजीवरंजनप्रसाद #बिजेन्द्रप्रसादयादव #मदनसहनी #केंद्रसरकार #नरेंद्रमोदी #अमितशाह #भाजपा #नीतीशपटेल #संतोषकुशवाहा #अनिलकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
