*द टाइगर इवेंट्स और केंद्रीय मानवाधिकार द्वारा पटना में पहली बार 101 पुरुषों को मिला पुरुष प्रतिभा सम्मान- 2025*

पटना/10 मार्च 2025 :: द टाइगर इवेंट्स और केंद्रीय मानवाधिकार के सौजन्य से पहली बार पुरुष प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन दिल्ली दरबार रिसोर्ट पटना मे संपन्न हुआ , जिसमें पूरे भारतवर्ष के 101 लोगों को ,जिन्होंने अपनी प्रतिभा पर अपनी पहचान बनाई है, उन्हें पुरुष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। 
द टाइगर इवेंट के डायरेक्टर केशरी टाइगर और सेंट्रल ह्यूमन राइट्स के बिहार सेक्रेटरी रिपु राज ने बताया है कि पूरे भारत में बहुत सारे ऐसे पुरुष हैं जिन्होंने अपने प्रतिभा अपनी लगन,संघर्ष मेहनत और जूनून से अपने नाम की पहचान बनाई है वह अपने कार्य से अपने समाज, गांव,जिला,राज्य एवं देश में मिशाल कायम किया है, ऐसे प्रतिभाशाली 101 पुरुष को पुरुष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह पुरुष प्रतिभा सम्मान उस व्यक्ति के लिए है। जिसने अपने कार्यों द्वारा समाज या विश्व के उत्थान तथा विकास में कोई महत्वपूर्ण योगदान दिया है कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी और दीप प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू, और डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद कुमार विद्यार्थी, शिशिर कुमार, अपना संसार के डायरेक्टर राजू कुमार, अलका मिश्रा, ज्योति मिश्रा, निभा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ उत्तम पाठक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीडी शर्मा, प्रथम भूमिहार महिला संगठन फाउंडर उषा सिन्हा, पंकज कुमार, डॉ रंजीत कुमार,भरोसा सिक्योरिटी एंड मैनेजमेंट सर्विस के डायरेक्टर अजय सिंह, यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेम कुमार, ब्रजेश कुमार,डॉ रंजीत कुमार, नीता सिन्हा तथा कई माननीय लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनिया सिंह, अजनबी आकाश, राहुल राय, शशि कुमार,जयंती सिन्हा तथा द टाइगर इवेंट की पूरी टीम मेंबर का बहुत बड़ा योगदान रहा।केशरी टाइगर और रिपु राज ने आमंत्रित सभी लोगों को विशेष आभार प्रकट किया और कहा कि आप लोग के सहयोग से और जितने भी प्रतिभागी लोग आए हैं उनके भी सहयोग से हमारा यह कार्यक्रम सफल रहा।कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन केसरी टाइगर और अजनबी आकाश ने संयक्त रूप से किया। सभी आंगतुक अतिथि और अवार्डी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
#दटाइगरइवेंट #केशरीटाइगर #सेंट्रलह्यूमनराइट्स #रिपुराज #सीतासाहू #रेशमीचंद्रवंशी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
