*बिहार की नारी शक्ति को सलाम: लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा रागिनी पटेल “गार्गी नारी शक्ति सम्मान 2025” से हुई सम्मानित*

पटना /10 मार्च 2025 :: पटना में आयोजित गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2025 से लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल को सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। रागिनी पटेल ने बिहार की परिषदी बनाने में भी सफलता प्राप्त की है।

इस सम्मेलन का आयोजन लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा किया गया था, जिसकी शुरुआत *IPS विकास वैभव* ने की है। इस सम्मेलन में *रागिनी पटेल* को सम्मानित करने के लिए *IPS विकास वैभव* और निशा झा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

*रागिनी पटेल* एक एकल अभिभावक हैं और उन्होंने अपनी बच्ची *लाडो बानी पटेल* को बिहार की प्रसिद्ध बाल कलाकार और मिनी मॉडल बनाया है। *लाडो बानी पटेल* कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें बिहार की पहचान और देश की शान बनाया है।
*रागिनी पटेल* *_लाडो की पाठशाला_* की संचालिका भी हैं, जिसमें उर्वशी कुमारी जैसी प्रतिभाशाली शिक्षिकाएं शामिल हैं।
*रागिनी पटेल* ने कहा, “यह सम्मान मुझे अपने जीवन के अभी तक के सबसे बड़े सम्मानों में से एक लगता है। मैं इस सम्मान को अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को समर्पित करती हूँ।”

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका प्रिया मलिक ने भी अपनी मधुर आवाज़ में एक अच्छा गाना गाया। *रागिनी पटेल* ने कहा, “प्रिया मलिक जी से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। वो मेरी बहन जैसी हैं। उनकी प्रतिभा और मेहनत वास्तव में प्रेरणादायक है।”
इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करना था।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री से अलंकृत निर्मला देवी जी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्या सुषमा साहू जी, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रमेन्द्र वाजपेई जी, अधीक्षण पुरातत्वविद सुजीत नयन जी, सुप्रसिद्ध लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन, बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्षा उषा झा जी, सेवानिवृत्त विंग कमांडर उमेश त्रिपाठी जी, पटना आईआईटी के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्षा श्वेता सिन्हा जी, कई शामिल रहे।
#गार्गीनारीशक्तिसम्मेलन2025 #लेट्सइंस्पायरबिहार #रागिनीपटेल #IPSविकासवैभव #निशाझा
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
