*कॉग्रेस को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए पटना महानगर जिला काँग्रेस कॉर्डिनेटर मोहम्मद रफ़ी ने पटना जिला कॉग्रेस के सदस्यों के साथ किया बैठक*

पटना /06 मार्च 2025 :: आज कांग्रेस पटना महानगर जिला काँग्रेस कॉर्डिनेटर मो. रफ़ी के निदेशन में, पटना जिला महानगर अध्यक्ष शशि रंजन के अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए, मो. रफ़ी ने कहा कि मार्च से पहले पटना जिला कॉग्रेस को बूथ लेवल पर मजबूत किया जाना बेहद जरूरी है।
कॉग्रेस की मजबूती ही महागठबंधन को सत्ता तक पहुँचा सकती है। बैठक को संबोधित करते हुए पटना जिला महानगर अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि हमारे पटना महानगर ईकाई कॉग्रेस और महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रखंड स्तर पर कमीटी का विस्तार करने के साथ साथ बूथ कमीटी पर काम कर रही है। मार्च के अंत तक हमारे प्रखंड अध्यक्ष बूथ लेवल तक अपनी कमीटी बना लेंगे।

महानगर अध्यक्ष शशि रंजन के बातों का समर्थन करते हुए बांकीपुर प्रखंड कॉग्रेस अध्यक्ष हेमंत चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा प्रखंड न केवल बूथ कमीटी बना रहा है बल्कि होली के बाद हम प्रखंड कॉग्रेस कमीटी की ओर से हर रविवार जनता दरबार का आयोजन भी करने जा रहे हैं ताकि कॉग्रेस को जमीन पर मजबूत किया जा सके।
इस दौरान कुम्हार, पटना सदर, पटना सीटी सदर के प्रखंड अध्यक्ष और कमीटी सदस्यों की दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
#कांग्रेस #सोनियागांधी #राहुलगांधी #हेमन्तचतुर्वेदी #मोहम्मदरफ़ी

Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
