*पार्श्वगायिका देवी, निशा उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोगों ने होली मिलन समारोह में शिरकत की*

पटना/02 मार्च 2025 :: राजधानी पटना के शिवी कम्युनिटी हॉल में कल शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह का आयोजन मोहाये इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, सिटीजेन केयर ग्रुप, रिलायबल इंडिया के एमडी विनय पाठक और शिवी फाउंडेशन की सचिव श्रीमती मधु मंजरी ने साथ मिलकर किया। 
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। मौके पर अतिथि के रूप में अयोध्या भरतकुंड के महाराज जी उपस्थित रहे। इसके अलावा जानीमानी पार्श्वगायिका देवी, निशा उपाध्याय,गोल्डमैन प्रेम सिंह,वीणा मानवी, अंकिता झा, दीपक कुमार,बबीता मिश्रा, डा. अमृता,ब्रहकुमारी से संगीता जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजनबी आाकाश ने किया।

होली मिलन समारोह ने लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्याक्रम का भी आयोजन किया गया जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। कार्यक्रम में देवी, निशा उपाध्याय अभिलाषा सिन्हा, गुड्डु पाठक समेत कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दि जीत लिया.
इस अवसर पर विनय पाठक ने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
मोहाये इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की एमडी ज्योति सिंह कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है।
#होलीमिलनसमारोह #विनयपाठक #मधुमंजरी
#पार्श्वगायिकादेवी, #निशाउपाध्याय, #गोल्डमैनप्रेमसिंह, #वीणामानवी, #अंकिताझा, #दीपककुमार, #बबीतामिश्रा, #डाअमृता, #ब्रहकुमारी #संगीताजी
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
अध्यात्मSeptember 11, 2026*निर्मल भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत प्रतीक:पूजनीय नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत की पूरी कहानी*
राजनीतीSeptember 10, 2026*’विकसित भारत 2047′ में जेन-जी और युवाओं की अहम भूमिका, कांग्रेस कर रहा छात्रों पर राजनीति- राजीव रंजन प्रसाद*
राजनीतीSeptember 3, 2026*पटना के शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ‘जाँच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का राज्य स्तरीय उद्घाटन*
मनोरंजनAugust 31, 2026*ग्लैमर से चिकित्सा तक: मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2024 अंशिका राय ने व्यक्तिगत क्षति को बनाया जीवन का उद्देश्य*
