*महिलाकर्मियों के लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की अनूठी पहल*

पटना/10 मार्च 2025 :: बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की ओर से महिलाकर्मियों की सुविधा के लिए पटना स्थित नियोजन भवन परिसर में आज से पालना घर (क्रेच) काम करने लगा है । इसका विधिवत उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है और इस पहल का उद्देश्य महिला कर्मियों को मातृत्व सहयोग प्रदान करना है जिससे वे कार्यालय समय के दौरान अपने छोटे बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित कर सकें।

श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि यह पहल विभाग में कार्यरत महिलाओं के लिए बड़ी राहत होगी । इससे उन्हें कार्यालय में रहते हुए अपने बच्चों की देखभाल की चिंता नहीं होगी। सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह पालना घर सरकार की महिला हितैषी योजनाओं के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कार्यरत महिलाओं को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन प्रदान करेगा। वहीं मंत्री के द्वारा इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को बिस्किट, टॉफी एवं अन्य उपहार भी दिए गए। उक्त अवसर पर विशेष सचिव आलोक कुमार, श्रमायुक्त राजेश भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष सचिव आलोक कुमार ने नियोजन भवन में नवनिर्मित पालना घर की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालना घर में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुरक्षित देखभाल सुविधा होगी। यह15 से 20 बच्चों की क्षमता वाला केंद्र है।
एक क्रेच वर्कर एवं एक सहायक क्रेच वर्कर की नियुक्ति की गयी है, जो बच्चों के ख्याल रखेंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए खेलने से लेकर फीडिंग तक की समुचित व्यवस्था यहाँ की गयी है। यह पालना घर आधुनिक सुविधाओं से युक्त (टेबल, खिलौने, फीडिंग रूम, स्टोर रूम एवं आरओ) है।
#बिहारसरकार #श्रमसंसाधनविभाग #संतोषकुमारसिंह #पालनाघर
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
सम्मानOctober 26, 2026*बिना सरकारी सहयोग के समाज सेवा की मिसाल बनी ‘मगधांचल समग्र विकास समिति’, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*भीड़, भगदड़ और प्रशासनिक नाकामी — क्या इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं?*
अध्यात्मOctober 22, 2026*भोजपुरी स्टार रवि किशन का आध्यात्मिक संदेश: बोले—मुश्किल दौर से उबरने के लिए भगवान राम, श्री कृष्णा और शिव के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना जरूरी*
पत्रकारिताOctober 22, 2026*स्मार्टफोन क्रांति या डिजिटल अराजकता? रीलबाज़ों की भीड़ में दम तोड़ती पत्रकारिता और सोए हुए पत्रकार संगठन*
