*राहुल गांधी के संदेश को नफ़रत के बाजार में मोहब्बत के दुकान की शुरुआत है, होली मिलन समारोह- हेमंत चतुर्वेदी*

पटना/11 मार्च 2025 :: बांकीपुर प्रखंड कॉग्रेस कमीटी की ओर से सोमवार को प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के राहुल गांधी जी के संदेश को साकार करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांकीपुर प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चतुर्वेदी ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगा कर, आम जनमानस के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुमार रोहित ने कहा कि हमारा उद्देश्य नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आज प्रखंड कॉग्रेस कमीटी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर यह एहसास हो रहा है कि आम जनता के बीच किसी भी तरह का धार्मिक विभेद नहीं है। हम विभाजनकारी ताकतों को एकजुट होकर हराने में कामयाब रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षिय बात रखते हुए प्रखंड कॉग्रेस कमीटी अध्यक्ष हेमंत चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा साफ संदेश है हम नफरती ताकतों के खिलाफ लोहा लेने के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। इसबार बांकीपुर विधानसभा को हर हाल में कॉग्रेस और महागठबंधन की झोली में डालने का काम करेंगे।

इस दौरान पटना महानगर के अन्य अध्यक्षों में कोतवाली प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव, कुम्हारार प्रखंड अध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी समेत दर्जनों पदाधिकारी की मौजूदगी रही।

#कांग्रेस #सोनियागांधी #राहुलगांधी #प्रियंकागांधी #कुमाररोहित #हेमंतचतुर्वेदी #राजेशयादव #चंदनचंद्रवंशी #सौरभकुमार
Author Profile
-
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026*पटना के प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ‘बैंड मास्टर’ का भावपूर्ण मंचन: बुजुर्ग कलाकारों के दर्द और स्वाभिमान की जीवंत दास्तान*
सम्मानOctober 7, 2026*पटना के BIA सभागार में ‘मृदुराज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन*
राजनीतीOctober 3, 2026*वैश्विक मंच पर एकजुट होगा कायस्थ समाज: नवी मुंबई में जीकेसी का महाधिवेशन, 2 अक्टूबर से शुरू हुआ डिजिटल सदस्यता अभियान*
शिक्षाSeptember 29, 2026*बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ पहल: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जागरूक हुई छात्राएं, डॉ. बिंदा सिंह औऱ मेहा वर्मा द्वारा कानूनी और व्यावहारिक अधिकारों की मिली जानकारी*
