October 9, 2026

*बिहार के शारदा सिन्हा,सुशील मोदी और आचार्य किशोर कुणाल को भी पद्म- सम्मान से नवाजा जाएगा*

नई दिल्ली/ 25 जनवरी 2025 :: केंद्र सरकार ने आज देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों की घोषणा कर दी है. यह पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं –

*पद्म विभूषण,

*पद्म भूषण और

* पद्म श्री.

यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है.

शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है. वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है. इनके अलावा 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जिनके नामों की घोषणा कर दी गई है.

*पद्म विभूषण सम्मान के लिए सात हस्तियों के नाम की घोषणा =

1.दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन)

2.न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले.

3.कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला)

4.लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)

5.एम. टी. वासुदेवन नायर (साहित्य और शिक्षा) मरणोपरांत

6.ओसामु सुजुकी (व्यापार और उद्योग) मरणोपरांत

7.शारदा सिन्हा (कला) मरणोपरांत.

 

*19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिये जाने की घोषणा =

1.ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता)

2.अनंत नाग (कला)

3.बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा

4.जतिन गोस्वामी (कला)

5.जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा)

6.कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य – पुरातत्व)

7.मनोहर जोशी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले.

8.नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग).

9.सुशील कुमार मोदी (परणोपरांत) सार्वजनिक मामले

10.नंदमुरी बालकृष्ण (कला)

11.पीआर श्रीजेश (खेल)

12.पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग)

See also  शिक्षा वह आधार है जिस पर आपका जीवन टिका होता है : मनीष कुमार,आयुक्त,दरभंगा प्रमंडल

13.पंकज उधास (मरणोपरांत) कला.

14.रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता)

15.साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य )6

16.एस अजित कुमार (कला)

17शेखर कपूर (कला)

18.सुशील कुमार मोदी (परणोपरांत) सार्वजनिक मामले

19.विनोद धाम (विज्ञान और अभियांत्रिकी.

इनके अलावा 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जिनके नामों की घोषणा कर दी गई है.पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। सूची में 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं।

#पद्मविभूषण #पद्मभूषण #पद्मश्री.

Author Profile

रविन्द्र कुमार
रविन्द्र कुमार
प्रधान सम्पादक -(www.biharnews18.in)
मो .9304238302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *